फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Kalash Yatra took place with bandbars, devotees visit

बैंडबाजों संग निकाली कलश यात्रा

Thu, 26 Nov 2020 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra took place with bandbars, devotees visit
पैरामाउंट स्थित श्रीमहादेव मन्दिर से निकली शोभा यात्रा में कलश लिये महिलाएं - फोटो : SAHARANPUR
बैंडबाजों संग निकाली कलश यात्रा, झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन

सहारनपुर। पैरामाउंट ट्यलिप कॉलोनी स्थित श्री महादेव देवस्थानम मंदिर से कलश यात्रा निकालकर मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बैंडबाजों की धुनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
बृहस्पतिवार को मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा नगर भ्रमण करने के बाद मंदिर में संपन्न हुई। इस मौके पर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष मयंक अरोड़ा ने कहा कि श्री महादेव देवस्थान मंदिर शहर का सबसे भव्य मंदिर बनेगा। महासचिव सर्वेश पराशर ने कहा कि हम सबका सौभाग्य है कि भगवान भोलेनाथ ने उनके हाथों से यह शुभ कार्य शुरू कराया। आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष सुनील सूरी ने कहा कि मंदिर निर्माण कार्य में काफी दिक्कतें आई, लेकिन प्रभु की कृपा से अब भव्य मंदिर बनेगा। इस दौरान केएल अरोड़ा, राकेश अग्रवाल, सुधाकर अग्रवाल, मुकेश शर्मा, मनीष अरोड़ा, रवि बब्बर, रामजी सुनेजा, गोकर्ण दत्त शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------------
मां तुलसी और प्रभु श्री हरि विष्णु कष्टों को करते हैं दूर
सहारनपुर। देव उठनी एकादशी के अवसर पर बुधवार की देर शाम वर्धमान कॉलोनी स्थित श्री गणेश्वर शिव मंदिर में मां तुलसी और प्रभु शालिग्राम का पूजन कर विवाह संपन्न कराया गया। शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप को श्रद्घालुओं ने सिर पर रखकर क्षेत्र में भ्रमण किया। पंडित योगेश तिवारी और पंडित शिव ने कहा कि मां तुलसी और भगवान श्री हरि विष्णु अपने भक्तों के सभी कष्ट को दूर कर देते हैं। इस दौरान राजीव शर्मा, हिमांशु शर्मा, दीपा शर्मा, संतोष शर्मा, देवेंद्र कुमार, मूर्ति भटनागर, रवि गर्ग, विक्की गर्ग मौजूद रहे। उधर, किशनपुरा स्थित सिद्घ किराना मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में महामंडलेश्वर बाबा रिजकदास ने तुलसी-शालिग्राम विवाह संपन्न कराया। उन्होंने कहा कि जिस घर में तुलसी होती है, वहां यमदूत असमय नहीं आ सकते। इस दौरान बाबा गोपालदास, विशेष, अर्जुन, संजय वर्मा, राकेश मकानी, सूर्यकांत अरोड़ा, प्रवेश धवन, भूषण शर्मा, रामबांगा, यशपाल बिंद्रा, संजय धीमान, रजत पाहुजा, सन्नी गुंबर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed