{"_id":"647647489e049266bd04dda4","slug":"kakralas-married-woman-committed-suicide-by-hanging-herself-in-panipat-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-3371-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ककराला की विवाहिता ने पानीपत में फंदे पर लटककर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ककराला की विवाहिता ने पानीपत में फंदे पर लटककर की आत्महत्या
विज्ञापन
तीतरो /सहारनपुर। तीतरो क्षेत्र के गांव ककराला की विवाहिता ने हरियाणा के पानीपत में पति से कहासुनी होने के बाद फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। पति आनन-फानन में शव को गांव ले आया और अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली। इसी बीच पानीपत पुलिस से ककराला पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पति को हिरासत में लिया। पुलिस शव और विवाहिता के पति को अपने साथ ले गई।
जनपद शामली के थाना झिंझाना के गांव सौधनी निवासी टीना (23) पुत्री सुरेश की शादी तीन वर्ष पहले थाना तीतरो के गांव ककराला निवासी अजय कुमार पुत्र सतबीर के साथ हुई थी। पानीपत में नौकरी लगने पर अजय कुमार पत्नी टीना को साथ लेकर वहीं रहने लगा। पुलिस के मुताबिक मंगलवार की सुबह टीना और अजय कुमार के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद अजय ड्यूटी पर चला गया। कुछ देर बाद पड़ोसियों ने अजय को जानकारी दी कि टीना दरवाजा नहीं खोल रही है। उन्होंने अनहोनी की आशंका जताई। पता लगते ही अजय कुमार भी घर पहुंच गया और लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर देखा तो टीना फंदे पर लटकी मिली। उसने पंखे में रस्सी बांधकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद अजय कुमार आनन-फानन में शव को लेकर गांव ककराला पहुंच गया।
अजय कुमार और उसके परिवार के सदस्य शव के अंतिम संस्कार की तैयारी कर चुके थे। इसी बीच पानीपत पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अजय कुमार को हिरासत में लेकर शव कब्जे में लिया। इसके बाद पानीपत पुलिस अजय कुमार और टीना के शव को अपने साथ ले गई। पता लगने पर टीना के मायके पक्ष के लोग भी गांव पहुंच गए। वह भी पानीपत चले गए। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि मामला पानीपत का है। पानीपत पुलिस इस मामले में कार्रवाई करेगी।