फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Just crushing the girl's death

बस से कुचलकर युवती की मौत

Fri, 08 Jul 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 08 Jul 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
Just crushing the girl's death
सड़क हादसा - फोटो : Getty
सहारनपुर में स्कूटर द्वारा अपने घर चक सराय जा रहे भाई-बहन को बेहट बस स्टैंड पर बस ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे युवती की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। भाई सकुशल बच गया।
विज्ञापन


ग्राम चकसराय बेहट रोड निवासी कश्मीरी लाल की 20 वर्षीय पुत्री दीक्षा किसी कार्य से अपने भाई के साथ स्कूटर द्वारा सहारनपुर आई थी। दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे वह अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


जैसे ही वह बेहट अड्डे पर पहुंचे, तभी एक बस ने स्कूटर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज लगी कि युवती की दोनों टांगें कुचल गईं। लोगों ने गंभीर हालत में दीक्षा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन हायर सेंटर में पहुंचते ही चिकित्सकों ने दीक्षा को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बस चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
थाना कोतवाली प्रभारी संजय पांडे ने बताया कि बस की टक्कर लगने से घायल युवती की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई है। भाई सुरक्षित है।

उधर, दीक्षा की मौत से जिला अस्पताल के चिकित्सकों की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। दीक्षा की मौत सही समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण होना बताया जा रहा है।


परिजनों का आरोप है कि जिला अस्पताल के चिकित्सक दीक्षा को रेफर करने की बजाय उसका यहीं पर गंभीरता से उपचार करते, तो शायद उसकी जान बच सकती थी। लेकिन चिकित्सकों ने उसे देखते ही हाथ खड़े कर दिए। प्राथमिक उपचार करने के लिए भी काफी मुश्किल में तैयार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed