{"_id":"647799ea94ebe4f067012cd4","slug":"junior-engineer-suspended-service-of-three-contract-workers-terminated-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-3424-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: अवर अभियंता निलंबित, तीन संविदा कर्मियों की सेवा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: अवर अभियंता निलंबित, तीन संविदा कर्मियों की सेवा समाप्त
विज्ञापन
सहारनपुर। एफआईआर दर्ज नहीं करने के बदले 50 हजार की मांग किए जाने के आरोप में किशनपुरा उपकेंद्र के अवर अभियंता को निलंबित कर दिया है। साथ ही अवर अभियंता के पक्ष में गलत बयान देने वाले तीन संविदा कर्मियों की सेवा समाप्त की गई। इस कार्रवाई से विद्युत निगम में खलबली मची है।
33/11 विद्युत उपकेंद्र किशनपुरा पर तैनात अवर अभियंता नरदेव गौतम की विभागीय अधिकारियों को भ्रष्टाचार की शिकायत मिल रही थी। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मुख्य अभियंता एके आत्रेय ने टीम गठित कर जांच कराई। जांच टीम की रिपोर्ट में पता चला कि तनवीर मुंबई वाले के परिसर में की गई चेकिंग में घरेलू कनेक्शन से कॉमर्शियल उपयोग किए जाने के बाद भी एफआईआर नहीं करने और उसके नाम पर 50 हजार रुपये की मांग करने के आरोपों में अवर अभियंता प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए। इसके बाद अधीक्षण अभियंता (शहरी) संजीव कुमार ने अवर अभियंता नरदेव गौतम को निलंबित कर दिया।
इसके साथ ही उसके पक्ष में जांच अधिकारी को गलत बयान देने पर संविदा कर्मी अनुज कुमार, भानू प्रताप और रेनुस कुमार की सेवा समाप्त की गई। अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि अवर अभियंता निलंबन अवधि तक विद्युत नगरीय परीक्षण खंड से संबद्ध किया गया है।