फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Jonsans Best from the first moment: Newborns are sensitive, take special care of their health

Jonsan's Best पहले पल से: संवेदनशील होते हैं नवजात, उनकी सेहत का रखें विशेष

Thu, 30 May 2024 02:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 30 May 2024 02:54 PM IST
विज्ञापन
Jonsans Best from the first moment: Newborns are sensitive, take special care of their health
कार्यक्रम में शामिल माताएं व विशेषज्ञ - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला के सहयोग से जॉनसंस कंपनी द्वारा शिशुओं की देखभाल के प्रति जन जागरुकता लाने के लिए जनमंच प्रेक्षागृह में जॉनसन बेस्ट पहले पल से कार्यक्रम आयोजित किया गया। चिकित्सकों ने कहा कि नवजात संवेदनशील होते हैं, जिनकी विशेष देखभाल जरूरी है। 

विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रही इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी की निदेशक डॉ. अंजू वालिया, विशिष्ट अतिथि सहारनपुर ऑब्स एंड गायनी सोसायटी की अध्यक्ष डॉ. ननीता चंद्रा, नई दृष्टि नवयुग प्रधान संगठन के अध्यक्ष संजय वालिया, जॉनसंस बेबी से अतुल भारद्वाज और आयुष सक्सेना ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन


आयुष सक्सेना ने एलईडी स्क्रीन के जरिए आशाओं को जॉनसंस बेबी के उत्पादों की गुणवत्ता और फायदों के बारे में बताया। अतुल भारद्वाज और विनय ने भी उत्पादों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद डॉ. ननीता चंद्रा ने कहा कि नवजात बड़े संवेदनशील होते हैं वह तुरंत इंफेक्शन पकड़ लेते हैं। ऐसे में उनकी साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अंजू वालिया ने आशा कार्यकर्ताओं की महत्व के बारे में कहा कि जहां तक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंचती वहां आशा उन सेवाओं को पहुंचाती हैं। नई दृष्टि नवयुग प्रधान संगठन के अध्यक्ष संजय वालिया ने सभी आशाओं का आभार जताया। कार्यक्रम में पहुंची करीब 200 आशा कार्यकर्ताओं को मंच पर एक-एक कर बुलाकर अतिथियों के हाथों जॉनसंस बेबी की ओर से उपहार और प्रशस्ति पत्र प्रदान कराए गए। 

जनहित में अच्छा कदम  अमर उजाला द्वारा जाॅनसंस बेबी के साथ मिलकर आयोजित किया गया कार्यक्रम निश्चित रूप से जनहित में उठाया गया अच्छा कदम है। कार्यक्रम के माध्यम से आशाओं को जागरूक किया गया, जो यहां से मिले संदेश को घर-घर तक पहुंचाएंगी।  - डॉ. अंजू वालिया निदेशक, इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी

ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए 
जन जागरुकता खासकर बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर होने वाले जागरुकता कार्यक्रम सराहना योग्य हैं। कार्यक्रम से जुड़कर मुझे भी आशाओं से रूबरू होकर अपनी बात उनके जरिए माताओं तक पहुंचाने का अवसर  मिला है।  - डॉ. ननीता चंद्रा अध्यक्ष, सहारनपुर ऑब्स एंड गायनी सोसायटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed