{"_id":"638cdb50baa7ae71bb4eca9d","slug":"joint-magistrate-made-the-land-of-the-pond-encroachment-free-saharanpur-news-mrt6163798136","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने तालाब की जमीन को कराया कबजा मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने तालाब की जमीन को कराया कबजा मुक्त
गांव हसनपुर में अतिक्रमण हटाती राजस्व टीम
- फोटो : SAHARANPUR
Link Copied
नकुड़ (सहारनपुर)। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रम्या आर ने राजस्व टीम और पुलिस बल को साथ लेकर स्कूल व तालाब की जमीन पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटवाया।
विज्ञापन
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रम्या आर ने बताया कि तहसील क्षेत्र के गांव हसनपुर में कुछ लोगों ने अवैध रूप से स्कूल व तालाब की भूमि पर कब्जा किया हुआ था। जिसकी शिकायत ग्राम प्रधान द्वारा की गई थी। शिकायत के आधार पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पैमाइश करके निशानदेही की थी। उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग ने अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी कर खुद ही तालाब व स्कूल की जगह को खाली करने का समय दिया था। समय अवधि पूरी होने के बाद तहसील राजस्व टीम ने जेसीबी से उक्त दोनों जगह किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटवा दिया। इस दौरान अतिक्रमण करने वाले कुछ ग्रामीणों ने विरोध भी किया, लेकिन प्रशासन की टीम ने तालाब किनारे बने तीन शेड, दीवार, बिटौड़े, कुरड़ी आदि जेसीबी द्वारा हटवा दिया। इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने दोबारा अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। इस मौके पर नायब तहसीलदार प्रवीण शर्मा, राजस्व निरीक्षक रघुवीर सिंह, लेखपाल सचिन कुमार, लेखपाल आशीष कुमार, लेखपाल राजेश कुमार व उप निरीक्षक संजय शर्मा सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
गांव हसनपुर में अतिक्रमण हटाती राजस्व टीम- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।