फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Jhoomar supporter after taking oath of Mahanta

महंत के शपथ लेतेे ही झूम उठे समर्थक

Mon, 20 Mar 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 20 Mar 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
Jhoomar supporter after taking oath of Mahanta
महंत के मुख्यमंत्री बनने पर झूमते समर्थक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर शहर में रविवार को कही होली तो कही दीवाली जैसा नजारा रहा। भाजपाइयों ने महंत आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने पर जमकर जश्न मनाया। एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया गया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के बीच मुंह मीठा कर खुशी का इजहार किया।  
विज्ञापन


सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से श्रीराम चौक पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। महानगर अध्यक्ष राजकुमार मक्कड़, महामंत्री रवि जुनेजा, युवा अध्यक्ष मुकेश गक्खड़ आदि ने कहा कि सरकार के गठन और मुख्यमंत्री  महंत आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण के साथ ही प्रदेश में भय, अराजकता, गुंडाराज से मुक्ति मिलेगी। 
विज्ञापन


प्रभारी दिनेश सेठी, अशोक खुंगर, हरजिंद्र सिंह, संजय, गुरप्रीत सिंह, अनिल, विशाल, नरेंद्र, योगेश, जतिन, दिलीप, अनिल, राजन आदि ने हर्ष जताया। 
अंसारी रोड पुल जोगियान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई।

महेंद्र सचदेवा, मदनलाल, चमनलाल, विजय, राजपाल, अनूप, राजकुमार, अशोक, अजय, शैलेंद्र, आरिश, आतिफ, शकील, राजकुमार, मानव, कमल आदि मौजूद रहे। उधर, चकराता रोड पर भाजपाइयों ने जमकर आतिशबाजी की। एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर मुंह मीठा कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में योगी आदित्यनाथ को यूपी का सीएम चुने जाने पर प्रबंध समिति और शिक्षकों ने भारी हर्ष जताया।  बावा लाल दास मार्ग स्थित स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रबंध समिति के अध्यक्ष त्रिलोक चंद गुप्त, प्रबंधक विनोद माहेश्वरी, प्रधानाचार्य ऋषिपाल सिंह आदि ने

भारतीय जनता पार्टी की विशाल जीत और  महंत आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने पर हर्ष जताते हुए प्रदेश के विकास की कामना की। प्रबंधक विनोद माहेश्वरी ने कहा कि योगी के नेतृत्व में सुबे का विकास होगा।

गुंडाराज जड़ से समाप्त हो जाएगा। प्रधानाचार्य ऋषिपाल सिंह ने प्रदेश वासियों को बधाई देते हुए कहा कि  महंत केवल भाजपा के नहीं अपितु समस्त जनता के संरक्षक साबित होंगे। वास्तव में समाज में एकता स्थापित करने में सफल होंगे।

इस अवसर पर अनिल माहेश्वरी, सौरभ गौतम, अरविंद शर्मा, रमन शर्मा, भारती सकूजा, वीरेंद्र चौधरी, संजय गर्ग, राकेश गोयल, मुकेश धीमान, निशा माहेश्वरी, कल्पना शर्मा, अमित बंसल, चंद्रशेखर शर्मा, पोपीलाल, कंवरपाल, कविता बंसल, आशीष जैन, अगमदीप, हर्ष मित्तल, विवेक बंसल, सुदीप

पांचाल, विवेक बालियान, मुक्ता शर्मा, अरुण गुप्ता, कुमकुम गर्ग, गरिमा, मोहित शर्मा, कृति वर्मा, नवीन चौधरी, प्रमोद कश्यप, तिजेंद्र चौहान, नेहा, वंदना मौजूद रहे।

बेहट में भाजपाइयों ने मिष्ठान वितरण कर 2019 फतेह करने का संकल्प दोहराया। जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र बंसल, जिला कोषाध्यक्ष अनिल सिंघल, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राकेश गाबा, मंडल महामंत्री सुभाष सैनी, मंडल उपाध्यक्ष अरुण शर्मा, साढ़ौली कदीम मंडल अध्यक्ष विजय सैनी, राकेश चौहान,

कर्ण सिंह प्रधान, सूर्यकांत राणा, नवीन चौधरी, डॉ. सुरेंद्र चौहान, जुलफक्कार मुईजी, डॉ. विपिन कुमार, अंकित शर्मा, दिनेश सिंघल, सुरेश शर्मा, साहब सिंह सैनी, जमीर मलिक रहे।

छुटमलपुर शिव मंदिर में नगर अध्यक्ष विकास गुप्ता और जिला पंचायत सदस्य सुशील राणा की अगुवाई में मिठाई बांटा गया। सतीश राठौर, कंवरपाल राठी, अमित चौधरी, मांगेराम शर्मा, विकास चौहान, अशोक गुप्ता, भानु राणा, पंडित विष्णुदत्त शर्मा, अकरम अंसारी, निशांत राणा, प्रतीत उपाध्याय


आदि मौजूद रहे। हलवाना रोड पर सुशील चौधरी के निवास पर डॉ. अमित, सुधीर सैनी, अजय राणा, डॉ. अजय दीक्षित, सुरेंद्र शर्मा, मनोज शर्मा और चौ महिपाल आदि ने आतिशबाजी कर मिठाई बांटी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed