{"_id":"67b0b754f4ac3023e106522c","slug":"jewellery-worth-lakhs-along-with-cash-stolen-from-furniture-businessmans-house-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-142746-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: फर्नीचर कारोबारी के घर से नकदी समेत लाखों के जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: फर्नीचर कारोबारी के घर से नकदी समेत लाखों के जेवरात चोरी
Sat, 15 Feb 2025 09:18 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 15 Feb 2025 09:18 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र के मानकमऊ में होली चौक पर फर्नीचर कारोबारी के घर से चोरों ने नकदी समेत लाखों के सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।
सोमपाल सैनी ने बताया कि वह शुक्रवार को ससुराल में शादी समारोह में गए हुए थे। शनिवार सुबह घर के नजदीक ही रहने वाले उनके भाई जगपाल ने मकान के मुख्य द्वार के ताले टूटे देखे। घर के अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियों के ताले भी टूटे हुए थे।
चोर घर से 75 हजार की नकदी, सोने का मंगल सूत्र, एक जोड़ी कान के टॉप्स, सोने की दो अंगूठी, चार लॉकेट, एक टीका, एक जोड़ी बॉली, चांदी की पांच जोड़ी पायजेब, चुटकी, 21 सिक्के, दो चेन सहित अन्य जेवरात चोरी कर ले गए। कारोबारी का कहना है कि चोर नकदी सहित करीब पांच लाख के जेवरात उड़ा ले गए।