{"_id":"6188e035e7193959e70e9031","slug":"jeweller-stabbed-to-death-in-saharanpur-today-by-a-neighbour","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधी बेखौफ: सहारनपुर में सर्राफ की दिनदहाड़े चाकू से गोदकर हत्या, पड़ोसी युवक ने वारदात को दिया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधी बेखौफ: सहारनपुर में सर्राफ की दिनदहाड़े चाकू से गोदकर हत्या, पड़ोसी युवक ने वारदात को दिया अंजाम
Mon, 08 Nov 2021 02:00 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 08 Nov 2021 02:00 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सोमवार को दिनदहाड़े एक सर्राफ की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पड़ोस के रहने वाले युवक ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया, वहीं आरोपी फरार है।
विज्ञापन
murder in saharanpur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सोमवार दोपहर सर्राफ की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। बताया गया कि पड़ोस के ही रहने वाले एक युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया है। वहीं हत्या को अंजाम देकर आरोपी फरार होने की कोशिश कर रहा था लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस का कहना है कि आपसी रंजिश की बात सामने आई है।
जानकारी के अनुसार सहारनपुर जनपद की नूर बस्ती में सर्राफ कैसर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। आरोपी युवक हारून को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें : यूपी: कैराना में पलायन पीड़ितों से मिले सीएम योगी, बोले-अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही सरकार
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। नूर बस्ती निवासी केसर की बस्ती में ही सुनार की दुकान है। बताया गया कि किसी बात को लेकर उसका पास के ही रहने वाले हारून से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
बताया गया कि सुबह करीब 11 बजे कैसर अपनी दुकान खोलने के लिए गए थे। इसी दौरान वह दुकान से कुछ दूरी पर चौक में एक साथी से मुलाकात करने के लिए गए थे। इसी दौरान आरोपी ने चाकू से गोदकर उनकी हत्या कर दी।