फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Jewelery worth six lakhs stolen from drug dealer's house

दवा व्यापारी के घर से छह लाख के जेवरात चोरी

Wed, 27 Oct 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Jewelery worth six lakhs stolen from drug dealer's house
सहारनपुर। चोरों ने आवास विकास कॉलोनी में दवा व्यापारी के घर से छह लाख रुपये के जेवरात चोरी किए। व्यापारी ने नौकरानी पर चोरी करने का शक जाहिर कर तहरीर दी है। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित आवास विकास कॉलोनी निवासी विवेक चौहान दवा व्यापारी हैं। विवेक के मुताबिक 23 अक्तूबर को वह काम से घर के बाहर चले गए थे। उनकी पत्नी भी अपने भाई के घर चली गई थी। घर पर बुजुर्ग पिता अकेले थे। उनके घर में नौकरानी सुबह और शाम के समय काम करने आती है। शाम को वह और पत्नी जब घर लौटे तो अलमारी में रखी 17 हजार की नगदी और करीब छह लाख रुपये के जेवरात नहीं मिले। पहले उन्होंने अपने स्तर से जेवरात और नकदी के बारे में पता लगाने की कोशिश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। विवेक ने अब नौकरानी पर जेवरात और नकदी चोरी करने का शक जाहिर कर कोतवाली सदर बाजार में तहरीर दी है। उधर, सीओ द्वितीय दुर्गा प्रसाद तिवारी ने कहा पुलिस मामले की जांच कर रही है। नौकरानी से भी पूछताछ होगी। पुलिस जल्द घटना का खुलासा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed