फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   JCB will run on the buildings coming under the JD of the highway

हाईवे की जद में आने वाली इमारतों पर चलेगी जेसीबी

Fri, 04 Jun 2021 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
JCB will run on the buildings coming under the JD of the highway
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के चौड़ीकरण के लिए रामपुर मनिहारान में आज अतिक्रमण हटाया जाएगा। कुल 52 इमारतें हाईवे की जद में आ रही हैं, जिनको तोड़ा जाना है। उसके लिए प्रशासन की तरफ से एनाउंसमेंट भी कराया गया है। वहीं, एक दिन पहले ही रामपुर मनिहारान से भाजपा विधायक देवेंद्र निम के नेतृत्व में लोगों ने डीएम से मुलाकात कर इमारतों को तोड़ने की कार्रवाई पर एतराज जताया था।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर तक करीब 155.125 किलोमीटर लंबाई के हाईवे में शामली से सहारनपुर का हिस्से का चौड़ीकरण दूसरे चरण में हो रहा है। दिल्ली रोड पर नानौता से रामपुर मनिहारान कस्बा से पहले चुंगी तक कार्य हो चुका है, जबकि कस्बे के बाहर रेलवे क्रासिंग से सहारनपुर की चुन्हेटी फाटक तक भी चौड़ीकरण हो चुका है। सिर्फ रामपुर मनिहारान कस्बे में ही चौड़ीकरण नहीं हो पाया था। चौड़ीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग और कार्यदायी संस्था की तरफ से पूर्व में चिह्नीकरण भी कराया गया था।
विज्ञापन

प्रशासन की तरफ से एनाउंसमेंट कराया गया कि कस्बे में हाईवे की जद में आने वाली इमारतों को तोड़ा जाएगा, लिहाजा खुद ही भवन को तोड़ लें। इसके बावजूद लोगों ने भवनों को नहीं तोड़ा। अब प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि शनिवार को अतिक्रमण तोड़ने का कार्य शुरू हो जाएगा। रामपुर मनिहारान एसडीएम एसएन शर्मा ने बताया कि कस्बे में कुल 52 भवन चिह्नित हैं, जिन्हें तोड़ा जाना है। लोगों को पहले ही इस बारे में अवगत करा दिया गया है और एनाउंसमेंट भी कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कार्रवाई को बताया था गलत
रामपुर मनिहारान से भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने कस्बे के लोगों के साथ बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी अखिलेश सिंह से मुलाकात की थी। उन्हें बताया था कि स्थानीय लोगों को समय दिया जाना चाहिए, इस तरह तोड़फोड़ नहीं होनी चाहिए। क्योंकि इससे काफी लोगों को नुकसान होगा।
परियोजना की स्थिति
- 155.125 किमी का बनना है दिल्ली-सहारनपुर फोरलेन हाईवे
- 62.779 किलोमीटर शामली बाईपास से सहारनपुर तक लंबाई
- 09 मीटर चौड़ाई की सड़क एक साइड में बनाई जानी है
- 1500 करोड़ रुपये करीब है पूरी परियोजना की लागत
- 02 स्थानों पर बनाए जाने हैं रेलवे फाटकों पर ओवरब्रिज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed