फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   JCB of mining mafia reached Panhandi

खनन माफिया अब पांवधोई की कोख कर रहे खाली

Thu, 13 Apr 2017 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 13 Apr 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
JCB of mining mafia reached Panhandi
सहारनपुर में पांवधोई से इस तरह से हो रहा खनन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में खनन पर प्रतिबंध लगने के बाद लोगों को जरूरत के लिए खनन सामग्री नहीं मिल पा रही है। ऐसे में छोटी ट्रॉली और बोगियां चलाने वाले लोग खनन कर मोटी कमाई कर रहे हैं। सहारनपुर की गंगा कही जाने वाली पांवधोई से रेत निकालकर उसकी कोख को खाली किया जा रहा है। 
विज्ञापन


पांवधोई नदी का उद्गम स्थल गांव शुकलापुरी से है। उद्गम स्थल से ढमोला में गिरने तक इसकी लंबाई करीब आठ किलोमीटर है। बाबा लालदास के बाड़े से पीछे नदी के तटों में रेत का भंडार है। समय-समय पर लोग जरूरत के हिसाब से इसमें से रेत निकालते रहे हैं।
विज्ञापन


मगर जब से एनजीटी ने खनन पर पूरी तरह रोक लगाई है। तब से लोगों के सामने रेत की समस्या खड़ी हो गई है। अधूरे पड़े निर्माण कार्यों को कंपलीट करने के लिए लोग दो से तीन गुणे दाम पर भी रेत खरीदने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में छोटी ट्राली और बोगियां चलाने वालों ने इसे धंधा बना लिया है। पांवधोई नदी से सुबह के समय भारी संख्या में बोगियां चलाने वाले खनन कर रहे हैं। बुधवार को भी करीब एक दर्जन बोगियां रेत लेकर जाती नजर आई।


पांवधोई नदी के किनारे बसे लोगों का कहना है कि खनन करने वालों ने नदी के किनारों पर रेत निकालकर गहरे गड्ढे बना दिए हैं। इसकी वजह से लोगों के खेतों को नुकसान हो रहा है।

उधर, डीएम शफकत कमाल का कहना है कि सभी तरह का खनन पूरी तरह बंद है। यदि कोई भी खनन करता पकड़ा जाता है तो उसके विरुद्घ कठोर कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed