फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   JCB driven to the ground, child's body found out of grave, dogs scratched it, commotion

Saharanpur News: जमीन पर चलाई जेसीबी, कब्र से निकला बच्चे का शव, कुत्तों ने नोचा, हंगामा

Sun, 10 Mar 2024 02:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 10 Mar 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
JCB driven to the ground, child's body found out of grave, dogs scratched it, commotion
पुवांरका। गांव सड़क दूधली में श्मशान घाट की भूमि पर जेसीबी चलवाकर कब्जे का प्रयास किया गया। खोदाई में कब्र से एक बच्चे के शव के अवशेष बाहर निकल गए, जिससे कुत्तों नोच रहे थे। विरोध में ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने काम रुकवा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपी श्मशान की भूमि कब्जाना चाहता है। मामला अलग-अलग समुदाय से जुड़ा होने पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर रही है।
विज्ञापन

थाना जनकपुरी क्षेत्र के गांव सड़क दूधली में अनुसूचित जाति के लोगों का श्मशान घाट है। बराबर में ही बच्चों के शव दफनाने को कब्रिस्तान बना है। शुक्रवार की रात एक कोलोनाइजर ने कॉलोनी काटने को लेकर श्मशान की भूमि पर जेसीबी चलवा दी। इससे एक सप्ताह पूर्व दफनाए गए बच्चे के शव के अवशेष बाहर निकल गए। शनिवार को ग्रामीणों को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर दिया। ग्रामीण संजय कुमार, सरजीत सिंह, ताराचंद, सोनू कुमार, विक्रम, विजय सिंह ने बताया कि बच्चे के शव के अवशेष कुत्ते द्वारा नोचने की जानकारी मिली। ग्रामीणाें का कहना है कि श्मशान घाट के पीछे की तरफ दूसरे समुदाय के लोगों ने भूमि खरीदी हुई है, जिस पर वह कॉलोनी काट रहे हैं। आरोपियों ने श्मशान की भूमि पर कब्जे की कोशिश की। पता लगते ही एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पूर्व इस भूमि से पेड़ भी काटे गए थे। ग्रामीणों ने चार आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। एसपी सिटी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

-----
पूर्व में भी किया था कब्जे का प्रयास
ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व में भी आरोपियों ने अन्य भूमि पर कब्जे का प्रयास किया था। आरोपियों के खिलाफ थाना जनकपुरी में तहरीर दी गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसी वजह से आरोपियों के हौंसले बुलंद हैं। पुलिस कार्रवाई करती तो आरोपी श्मशान की भूमि पर कब्जे की कोशिश न करते।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed