फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Jayant Chaudhary Swabhiman Rally in Saharanpur Today, Family to Join; RLD Eyes 2027 Assembly Strategy

स्वाभिमान रैली: जयंत चौधरी ने मंच से भरी हुंकार, 2027 की रणनीति पर नजर; गुर्जरों को साधने की कवायद

Thu, 03 Sep 2026 11:12 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 03 Sep 2026 11:12 AM IST
सार

Jayant Chaudhary Swabhiman Rally: सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में आज केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी की स्वाभिमान रैली होगी। गोचर कृषि इंटर कॉलेज मैदान में 50 हजार लोगों की क्षमता वाला पंडाल तैयार किया गया है। जयंत चौधरी परिवार के साथ पहुंचे हैं और इस रैली को 2027 की चुनावी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
Jayant Chaudhary Swabhiman Rally in Saharanpur Today, Family to Join; RLD Eyes 2027 Assembly Strategy
जयंत चाैधरी की स्वाभिमान रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में गोचर कृषि इंटर कॉलेज के मैदान में आज केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी की स्वाभिमान रैली आयोजित की जा रही है। रैली को लेकर सुबह से ही समर्थकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। जयंत चौधरी अपनी पत्नी चारू चाैधरी और बेटी के साथ कार्यक्रम में पहुंचे हैं।

विज्ञापन


चारू चाैधरी लाल रंगी की काले बाॅर्डर वाली साड़ी में मंच पर साथ दिखीं तो बेटी गुलाबी और नारंगी रंग के सूट में नजर आई। वहीं विधानसभा चुनाव-2027 से पहले रालोद की पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आयोजित इस रैली को रालोद के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन




50 हजार लोगों की क्षमता वाला पंडाल किया गया तैयार
गोचर कृषि इंटर कॉलेज के मैदान में रैली के लिए बड़ा पंडाल तैयार किया गया है। बिजनौर सांसद चंदन सिंह चौहान ने बताया कि पंडाल में करीब 50 हजार लोगों के बैठने की क्षमता है। मंच, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, पार्किंग और सुरक्षा समेत अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सुबह तक भी तैयारियों में जुटे रहे। सुबह से ही जयंत को सुनने के लिए लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। रैली स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Jayant Chaudhary Swabhiman Rally in Saharanpur Today, Family to Join; RLD Eyes 2027 Assembly Strategy
जयंत चाैधरी की स्वाभिमान रैली - फोटो : अमर उजाला

गुर्जर समाज को साधने की कोशिश
रालोद की इस रैली को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गुर्जर समाज के बीच अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने की कवायद के तौर पर भी देखा जा रहा है। रालोद नेताओं का कहना है कि स्वाभिमान रैली के माध्यम से कार्यकर्ताओं और समर्थकों को एकजुट करने का प्रयास किया जा रहा है।

Jayant Chaudhary Swabhiman Rally in Saharanpur Today, Family to Join; RLD Eyes 2027 Assembly Strategy
जयंत चाैधरी की स्वाभिमान रैली - फोटो : अमर उजाला

2027 के लिए रणनीति का संदेश देने की तैयारी
विधानसभा चुनाव-2027 से पहले आयोजित हो रही इस रैली में पार्टी की आगामी रणनीति का संकेत मिलने की उम्मीद है। रालोद नेताओं के मुताबिक रैली के जरिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी की राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन किया जाएगा और कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव को लेकर दिशा और रणनीति का संदेश दिया जाएगा।

सांसद और विधायकों ने किया जनसंपर्क
रैली को लेकर रालोद के नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में प्रचार-प्रसार किया। बागपत सांसद राजकुमार सांगवान ने भी बुधवार को दलबल के साथ क्षेत्र के कई गांवों में जनसंपर्क किया और लोगों से रैली में पहुंचने की अपील की।

रालोद नेताओं ने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय सचिव रमा नागर, प्रदेश महासचिव महिला शाखा अनीता चौधरी और पूनम शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी भी रैली की तैयारियों में जुटे हैं। इन नेताओं ने दावा किया कि स्वाभिमान रैली उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी रैली होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed