फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Jat Samaj Kalyan Samiti protested in support of women wrestlers

Saharanpur News: महिला पहलवानों के समर्थन में जाट समाज कल्याण समिति ने किया धरना प्रदर्शन

Sat, 06 May 2023 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Jat Samaj Kalyan Samiti protested in support of women wrestlers
- नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। नई दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दे रही महिला पहलवानों के समर्थन में आर्य जाट समाज कल्याण समिति ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने नायब तहसीलदार सदर नितिन कुमार को ज्ञापन सौंपकर आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
शुक्रवार को हकीकत नगर स्थित धरनास्थल पर धरने को संबंधित करते हुए समिति के अध्यक्ष चौधरी बख्तावर सिंह ने आरोप लगाया कि देश में अघोषित आपातकाल लगा है। उन्होंने कहा कि बेटी पढाओ, बेटी बचाओ का नारा देने वाले प्रधानमंत्री की बेटियों के अपमान पर चुप्पी शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि आंदोलनरत महिला पहलवान किसी एक समाज की नहीं बल्कि पूरे देश की बेटियां हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी समाज या व्यक्ति आरोपी का समर्थन कर जनपद की सामाजिकता को खराब ना करे।
विज्ञापन

रालोद के प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह ने कहा कि महिला पहलवानों के न्याय के इस संघर्ष को जातीय रंग ना दिया जाए। दिल्ली पुलिस के रवैये पर रोष जताते हुए उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार करने की बजाए पुलिस महिला पहलवानों के साथ अभद्रता कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो सर्वसमाज के लोगों को साथ लेकर बडा प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed