फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Janta road will be widened in 29 crores

सहारनपुर: जनता रोड 29 करोड़ में चौड़ी होगी

Thu, 09 Feb 2023 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 09 Feb 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Janta road will be widened in 29 crores
दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे को जोड़ने वाला छुटमलपुर फतेहपुर मार्ग, जिसका चौड़ीकरण किया जाएगा।
सहारनपुर। महानगर की जनता रोड का चौड़ीकरण होगा। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय तक डिवाइडर बनाए जाएंगे। मार्ग को बरौली तक चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए 29 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाया गया है। छुटमलपुर फतेहपुर में मुख्य मार्ग को फोरलेन बनाया जाएगा। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे को जोड़ने वाले इस मार्ग को चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए 22 करोड़ रुपये का बजट बना कर शासन को भेजा गया है। इन मार्गों के चौड़ा होने से यातायात सुलभ होगा और जाम से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन

महानगर समेत जनपद के मुख्य मार्गों पर यातायात को सुलभ एवं जाम से मुक्त करने के लिए सड़कों का विकास किया जा रहा है। औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी के प्रस्ताव कर लोक निर्माण विभाग ने मुख्य मार्गों के विकास की कार्ययोजना बनाई है। महानगर का अहम मार्ग जनता रोड भी इसमें शामिल किया गया है। महानगर के माहीपुरा तिराहे से शुरू होने वाला जनता रोड बरौली तक 22 किलोमीटर लंबा है। इसी मार्ग पर पुवांरका में मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय है, साथ ही मां शाकंभरी देवी जाने का भी प्रमुख मार्ग है। इसी के मद्देनजर इस मार्ग को चौड़ा करने की कार्ययोजना बनाई गई है। वर्तमान में यह मार्ग सात मीटर चौड़ा है। अब इसे मां शाकुंभरी विवि तक 14 मीटर तक चौड़ा कर डिवाइडर बनाए जाएंगे। बरौली तक इस पूरे मार्ग को दस मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए 29 करोड़ रुपये का बजट बनाया गया है।
विज्ञापन

छुटमलपुर फतेहपुर में मुख्य मार्ग को फोरलेन बनाने की कार्ययोजना बनाई गई है। दिल्ली-देहरादून का पहले यह मुख्य मार्ग था, लेकिन फोरलेन का हाईवे छुटमलपुर बाईपास से होकर गुजरने के कारण यह मार्ग लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आ गया है। करीब दस किलोमीटर का यह मार्ग चमारी खेड़ा और फतेहपुर में अंबाला-दिल्ली-देहरादून फोरलेन नेशनल हाईवे को जोड़ता है। वर्तमान में यह मार्ग सात मीटर चौड़ा है, जिसे अब फतेहपुर छुटमलपुर में 14 मीटर और बाकी स्थान पर दस मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। इसके लिए 22 करोड़ रुपये की कार्य योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवाबगंज- जेल चुंगी मार्ग 5 करोड़ में बनेगा
सहारनपुर। महानगर का नवाबगंज-जेल चुंगी लिंक मार्ग भी पांच करोड़ रुपये में बनाया जाएगा। शहर विधायक राजीव गुंबर के प्रस्ताव पर लोक निर्माण विभाग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की कार्य योजना बनाई है।

-- मंत्री और विधायकों के प्रस्ताव पर जनता रोड और छुटमलपुर फतेहपुर के मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण की कार्ययोजना बना कर शासन को भेजी गई है। वहां से बजट स्वीकृत होते की इन सड़कों को बनाने का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
- प्रेम सिंह, अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed