फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Janseva Express remained cancelled, Super Express ran till Ambala

Saharanpur News: जनसेवा एक्सप्रेस रही रद्द, सुपर एक्सप्रेस अंबाला तक दौड़ी

Sat, 02 Dec 2023 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 02 Dec 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Janseva Express remained cancelled, Super Express ran till Ambala
सहारनपुर। ट्रेनों के संचालन पर कोहरे का असर दिखाई देने लगा है। शुक्रवार को कोहरे के कारण जनसेवा एक्सप्रेस रद्द रही, जबकि सुपर एक्सप्रेस अंबाला तक दौड़ी। इनके अलावा अमरनाथ, जननायक एक्सप्रेस सहित छह ट्रेनें अपने निर्धारित समय से सहारनपुर में लेट पहुंची। इससे यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रेलवे ने कोहरे की आशंका के चलते एक दिसंबर से ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। सहारनपुर से होकर गुजरने वाली जनसेवा, हरिहर और जलियांवाला बाग एक्सप्रेस सहित 12 ट्रेनें मार्च तक पटरी पर नहीं दौड़ेगी। ट्रेनों के निरस्तीकरण का सिलसिला शुक्रवार से शुरू हो गया है। ट्रेन नंबर 14618 अमृतसर-बनमनखी जनसेवा एक्सप्रेस रद्द रही। 14681 नई दिल्ली-जालंधर सुपर एक्सप्रेस का संचालन अंबाला तक हुआ। इनके अलावा पटना-फिरोजपुर स्पेशल 12 घंटे, सहरसा-अंबाला स्पेशल एक्सप्रेस 11 घंटे, प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस दो घंटे, गुवाहाटी-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस छह घंटे, बनमनखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस तीन घंटे और दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से सहारनपुर में पहुंची। ट्रेनों के रद्द होने और देरी से चलने के कारण रेलवे स्टेशन पर यात्री परेशान नजर आए।
विज्ञापन

-- रेलवे स्टेशन पर चलाया चेकिंग अभियान
सर्दी के मौसम में रेलवे स्टेशन पर चौकसी बढ़ा दी गई है। आरपीएफ-जीआरपी रोजाना दिन-रात पेट्रोलिंग कर रही है, ताकि कोई घटना न हो सके। रेलवे स्टेशन बृहस्पतिवार की रात और शुक्रवार को एएस चेक टीम ने जीआरपी-आरपीएफ के साथ सर्कुलेटिंग एरिया, पार्सल और संदिग्ध स्थानों की चेकिंग की। इसके अलावा यात्रियों के बैगों की तलाशी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed