{"_id":"59457f0b4f1c1bbd048b4666","slug":"jammed-on-muzaffarnagar-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर मार्ग पर लगा दिया जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर मार्ग पर लगा दिया जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
देवबंद में फोरलेन का निर्माण कर रही कंपनी के कर्मचारियों से उलझते शिवापुरम कालोनी के लोग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के देवबंद में फोरलेन निर्माण के कारण सड़क पर उड़ने वाली धूल मिट्टी से शिवापुरम कालोनी के लोग आजिज आ चुके हैं। शनिवार को कालोनी के लोगों ने सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग पर सांकेतिक जाम लगाकर अपना विरोध जताया।
उप कारागार के समीप सांकेतिक जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे शिवापुरम कालोनी निवासी शुभम, राकेश, विभु त्यागी, मोनू त्यागी, सन्नी, मुकेश, आकाश, निरवेश, तुषार आदि ने बताया कि एपको कंपनी फोरलेन का निर्माण कर रही है,
लेकिन सड़क पर डाली गई मिट्टी पर पानी का छिड़काव नहीं किया जाता जिस कारण उड़ने वाली धूल लोगों को बीमार बना रही है। जिसका परिणाम बीते दिन एक खोखा स्वामी रविंद्र त्यागी की धूल मिट्टी से मौत हो गई,
विज्ञापन
लेकिन कंपनी के कर्मचारी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। वाहनों के चलने से उड़ने वाली धूल मिट्टी लोगों के घरों में घुसती है। जिस कारण सांस लेना भी दूभर हो रहा है। कालोनी के लोगों ने स्थानीय प्रशासन से इस समस्या से मुक्ति दिलाने की मांग की है।
वहीं सांकेतिक जाम के दौरान कालोनीवासियों की सड़क निर्माण कर रही कंपनी के कर्मचारियों से काफी देर तक तू-तू, मै-मै भी हुई। अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम खोला।