फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Jamiat stands firmly with the flood-affected peopJamiat stands firmly with the flood-affected people: Madanie: Madani

बाढ़ प्रभावितों के साथ मजबूती से खड़ी है जमीयत : मदनी

Wed, 10 Sep 2025 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Jamiat stands firmly with the flood-affected peopJamiat stands firmly with the flood-affected people: Madanie: Madani
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवबंद। जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि जमीयत पंजाब समेत देश के विभिन्न प्रांतों मेें आई बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों की मद्द के लिए हर जरूरी कदम उठा रही है। जमीयत की राज्य, जनपद और गांव स्तर की इकाइयां प्रभावित इलाकों में राहत और मदद के कार्य में जुटी हैं।
मौलाना अरशद मदनी ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत विभिन्न प्रांत आपदा का शिकार हैं। इन राज्यों में बड़ी संख्या में जानी और माली नुकसान हुआ है। इस संकट की घड़ी में जमीयत धर्म और बिरादरी से ऊपर उठकर बाढ़ पीड़ितों को मद्द पहुंचाने का काम कर रही है।
विज्ञापन

मदनी ने कहा कि जहां-जहां भी आपदा की वजह से तबाही आती है, जमीयत अपना फर्ज समझते हुए वहां सबसे पहले राहत देने के लिए पहुंचती है। उन्होंने मेवात के लोगों की तारीफ करते हुए कहा कि वहां के लोगों ने दिल खोलकर बाढ़ पीड़ितों की मद्द की है। जमीयत के सभी जिम्मेदारों को भी सख्त नसीहत दी गई है कि राहत कार्य में कोई लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed