फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Jamiat sent notice to NCPCR Chairman

Saharanpur News: जमीयत ने एनसीपीसीआर के चेयरमैन को भेजा नोटिस

Fri, 22 Mar 2024 02:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 22 Mar 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Jamiat sent notice to NCPCR Chairman
देवबंद। जमीयत उलमा-ए-हिंद ने दारुल उलूम को गजवा-ए-हिंद और अंग्रेजी विषय के मुद्दे पर नोटिस देने वाले राष्ट्रीय बाल संरक्षण अधिकार आयोग (एनसीपीसीआर) के चेयरमैन को नोटिस भेजा है। यह नोटिस जमीयत के ओपन स्कूल को संगठित अपराध बताते हुए विदेशों से फंडिंग लेने का आरोप लगाने के मामले में दिया गया है।
विज्ञापन

जमीयत उलमा-ए-हिंद की तरफ से एनसीपीसीआर के चेयरमैन प्रियंक कानूनगो को यह नोटिस मौलाना महमूद मदनी की अधिवक्ता वृंदा ग्रोवर ने भेजा है। इसमें जमीयत के स्कूलों के खिलाफ दिए अपने बयान वापस लेने और कानूनी कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई है। नोटिस में कहा गया कि एनसीपीसीआर के चेयरमैन प्रियंक कानूनगो मदरसों और जमीयत उलमा-ए-हिंद जैसे देशभक्त संगठन को बदनाम करने के उद्देश्य से उन पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। जिसे किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जा सकता। इसमें आगे लिखा गया है कि जमीयत के ओपन स्कूल अल्पसंख्यकों विशेषकर दीनी मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को राष्ट्र की मुख्यधारा के शैक्षिक अवसरों से जोड़ कर उन्हें सशक्त बनाने का कार्य करता है। जमीयत ओपन स्कूल कानूनी फ्रेमवर्क में राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षण संस्थान (एनआईओएस) के माध्यम से धार्मिक मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को आधुनिक शिक्षा के अवसर प्रदान कराता है। ताकि वह आगे चलकर किसी भी क्षेत्र में न पिछड़ें और उनका भविष्य उज्ज्वल बन सके।
विज्ञापन


यह था मामला
राष्ट्रीय बाल संरक्षण अधिकार आयोग के चेयरमैन प्रियंक कानूनगो ने 13 मार्च को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूल (एनआईओएस) को पत्र लिखकर जमीयत उलमा-ए-हिंद के शिक्षण संस्थान जमीयत ओपन स्कूल अभियान को संगठित अपराध की संज्ञा दी थी। इसके साथ ही इस पर विदेशों से फंडिंग प्राप्त करने विशेष रूप से पाकिस्तान से संबंध होने का निराधार आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed