अक्तूबर में खूब छलकाए जाम, जमकर हुई देशी व अंग्रेजी शराब की बिक्री, राजस्व में भारी उछाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के बाद अक्तूबर माह में शराब की बिक्री खूब हुई, जिससे आबकारी के राजस्व में भारी उछाल आ गया। बीते साल की तुलना में अक्तूबर माह में लक्ष्य के सापेक्ष 22 प्रतिशत अधिक राजस्व की प्राप्ति आबकारी विभाग को हुई है। खास बात यह है कि अंग्रेजी और देशी शराब की बिक्री बढ़ी है, लेकिन बीयर की बिक्री में गिरावट आई है।
बीते वर्ष 2019 में आबकारी विभाग को सहारनपुर मंडल के तीनों जिलों से राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य 76.01 करोड़ रुपये था। इसके सापेक्ष 60.24 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त हुआ था। वहीं, इस साल अक्तूबर माह में तीनों जिले से राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य 68.51 करोड़ रुपये था, जबकि 73.49 करोड़ रुपये प्राप्त हुआ।
यह लक्ष्य का 107.27 प्रतिशत रहा है। इसमें सबसे ज्यादा राजस्व सहारनपुर जिले से 33.26 करोड़ रुपये, मुजफ्फरनगर से 30.73 करोड़ रुपये और शामली जिले से 9.50 करोड़ रुपये प्राप्त हुआ है। शामली जिले में लक्ष्य 8.75 लक्ष्य था।
सहारनपुर जिले में शराब की बिक्री
शराब ------- अक्तूबर 2020 ------- अक्तूबर 2019
देशी -------- 705067 लीटर ----- 642626 लीटर
अंग्रेजी ---- 276043 बोतल ----- 262319 बोतल
बीयर ------ 378751 कैन ------- 366302 कैन
जिला आबकारी अधिकारी वरुण कुमार का कहना है कि देशी और अंग्रेजी शराब की बिक्री में बढ़ोत्तरी हुई है, लेकिन बीयर की बिक्री बीते साल के मुकाबले अक्तूबर माह में कम हुई है।
आबकारी उप आयुक्त आरके चतुर्वेदी का कहना है कि शराब की अवैध बिक्री पर पूरी तरह अंकुश लगाना विभाग की प्राथमिकता है। अनुबंधित दुकानों से शराब की बिक्री बढ़ी है, जिससे राजस्व भी बढ़ा है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/