फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Jam intact, they harass

जाम बरकरार, लोग हलकान

Sat, 03 Dec 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 03 Dec 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Jam intact, they harass
रात में जाम में फंसे लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में जिला अस्पताल पुल की मरम्मत की वजह से बृहस्पतिवार को दिनभर जाम के बाद शुक्रवार को स्थिति में सुधार दिखा। दरअसल, कोर्ट रोड से गुजरने वाले बड़े वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन


यही, वजह रही कि शुक्रवार को जाम की स्थिति तो रहा, लेकिन वाहन चलते रहे। लोक निर्माण विभाग जिला अस्पताल पुल की मरम्मत करा रहा है, जिसका काम एक दिसंबर से शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


इसकी वजह से यातायात विभाग ने शहर से होकर गुजरने वाले वालों का रूट डायवर्ट किया है। इसके बावजूद बृहस्पतिवार को दिनभर शहर में जाम लगा रहा।

कोर्ट रोड, खलासी लाइन, अंबाला रोड, घंटाघर और आईटीसी रोड पर दिनभर जाम रहने से लोग परेशान रहे थे। लेकिन, शुक्रवार को लोगों को इससे राहत मिली। 

दरअसल, एसएसपी मनोज तिवारी के निर्देश पर यातायात पुलिस ने बृहस्पतिवार तक कोर्ट रोड से गुजरने वाले बड़े वाहनों पर पूरी तरह रोक लगा दी। इसकी वजह से शुक्रवार को सड़क पर जाम की स्थिति तो रही, लेकिन वाहन रुकने की नौबत नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात विभाग ने यातायात को व्यवस्थित करने के लिए कोर्ट रोड पुल पर सड़क के बीच में डिवाडर के तौर पर अस्थाई व्यवस्था की है। 
इसकी वजह से वाहन एक-दूसरे की साइड को क्रॉस नहीं कर रहे हैं। यही वजह है कि वाहनों की संख्या अधिक होने के बावजूद जाम नहीं लग सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed