{"_id":"5d4085158ebc3e6cb47b38bc","slug":"jalabhishek-done-on-shivratri-crowds-in-temples-saharanpur-news-mrt435863669","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब
विज्ञापन
शिव रात्रि पर भूतेश्वर मन्दिर मे जलाभिषेक करते शिव भक्त
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। श्रावण मास की शिवरात्रि पर महानगर के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने भगवान शंकर का जलाभिषेक और पंचामृत से स्नान कराया। पूरे दिन जयकारा वीर बजरंगे हर-हर महादेव और बोल बम-बम की गूूंज रही।
महानगर के शिवालयों में सोमवार की शाम से ही बड़ी संख्या में कांवड़िए पहुंच गए थे। सुबह चार बजे से श्री सिद्धपीठ भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, तहसील शिव मंदिर, हरि मंदिर, श्री नारायणपुरी मंदिर, बालाजी धाम, साईंधाम, चौंताला स्थित बालाजी मंदिर, सिद्धपीठ श्री शिव बगलामुखी मंदिर, श्री दुर्गा मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की लाइन लग गई। भगवान शंकर का जलाभिषेक करने को श्रद्धालुओं में भारी उत्साह रहा। शुभ मुहूर्त के अनुसार आम श्रद्धालुओं ने सुबह से ही जलाभिषेक करना शुरू कर दिया। कांवड़ियों ने अपने शुभ मुहूर्त के अनुसार दोपहर 2:50 बजे गंगाजल से भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने दूध, दही, घी, शक्कर, पुष्प और गंगाजल से भी भगवान शंकर का अभिषेक किया। मंदिरों को फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। भगवान शिव के जयकारों से मंदिर गुंजायमान रहे।
श्रद्धाभाव से की कांवड़ियों की सेवा
सहारनपुर। महानगर के चारों शिवालयों में सेवादारों ने श्रद्धाभाव से कांवड़ियों की सेवा की। प्रमुख प्राचीन सिद्धपीठ श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में मंदिर समिति के अध्यक्ष आलोक गर्ग, मंत्री हेमंत मित्तल, उपमंत्री आमोद गोयल, सदस्य राधेश्याम गर्ग, राधेश्याम गुप्ता, जगमोहन लाल, मुकेश, अरविंद गुप्ता आदि ने पूजन कराकर व्यवस्था संभाली। इस दौरान दीपक गुप्ता, सुरेंद्र गोयल, पंकज मित्तल, रूपक सेठ, सन्नी वर्मा, मनीष गुप्ता, मनीष चुग, शिवम सेठी मौजूद रहे। इसी तरह श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर में सेवादार सोमवार की शाम से लेकर मंगलवार की देर रात तक कांवड़ियों की सेवा में लगे रहे।

बागेश्वर महादेव मंदिर में शिवरात्रि पर जल अभिषेक करते शिव भगत- फोटो : SAHARANPUR

रसावा के बनखंडी महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्घालु- फोटो : SAHARANPUR

शिव रात्रि पर भूतेश्वर मन्दिर मे जलाभिषेक के लिये लगी शिव भक्त की लम्बी कतार- फोटो : SAHARANPUR

शिव रात्रि पर भूतेश्वर मन्दिर मे जलाभिषेक करते शिव भक्त- फोटो : SAHARANPUR

भूतेश्वर मन्दिर मे शिव रात्रि पर जलाभिषेक करते कांवड़िये- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन