फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Jail Bharo agitation will run if privatization is not stopped

निजीकरण नहीं रुका तो जेल भरो आंदोलन चलाएंगे

Thu, 24 Sep 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Jail Bharo agitation will run if privatization is not stopped
निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन करते विद्युत कर्मचारी। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर बृहस्पतिवार को घंटाघर स्थित बिजलीघर पर बिजली कर्मचारियों ने निजीकरण के खिलाफ प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि निजीकरण की नीति नहीं रोकी गई तो अभियंता, जूनियर अभियंता और कर्मचारी मिलकर जेल भरो आंदोलन करेंगे। इससे पहले सांसदों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों को भी हालात से अवगत कराकर सरकार पर दबाव बनाने की अपील की जाएगी।
विज्ञापन

नगरीय अधीक्षण अभियंता पंकज श्रीवास्तव की अध्यक्षता में यह प्रदर्शन हुआ। समिति के जिला संयोजक प्रदीप सिंह यादव सहित अन्य कर्मचारियों ने कहा कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी चल रही है। ऐसी नीति का कड़ा विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी पूरे समर्पण से काम करने के बावजूद सरकार कर्मचारी हित में नीतियों को लागू नहीं कर रही है। इसलिए सभी कर्मचारी एकजुट होकर आंदोलन करें। प्रदर्शन करने वालों में अक्षय कुमार, लक्ष्मीकांत, अविनाश सोनकर, अनिल कुमार वर्मा, राकेश कुमार, एके शर्मा, जितेंद्र कुमार, दीपक कुमार केपी यादव, देवेंद्र कुमार, राजन कुमार, अरविंद सिंह राण, संजय, वसीम अहमद, नितिन कुमार, मुकेश कुमार, अजय खुराना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed