फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ITBP sub-inspector passed away, chaos created

Saharanpur News: आईटीबीपी के उपनिरीक्षक का निधन, मचा कोहराम

Tue, 23 May 2023 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 23 May 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
ITBP sub-inspector passed away, chaos created
शहीद संब इंस्पेक्टर आईटीबी राजकुमार
सहारनपुर। शहर के मोहल्ला शिवाजीनगर निवासी आईटीबीपी के उपनिरीक्षक राजकुमार (50) का लेह लद्दाख में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। अफसरों ने जानकारी दी कि उन्हें हार्ट अटैक पड़ा है। पता लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शव घर पहुंचने पर परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल हो गया। सलामी के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित मोहल्ला शिवाजीनगर निवासी राजकुमार पुत्र सुमेरचंद आईटीबीपी में उपनिरीक्षक थे। उनके साले राजेश कुमार ने बताया कि इन दिनों राजकुमार लेह लद्दाख में तैनात थे। रविवार की सुबह आईटीबीपी के अधिकारियों ने फोन पर परिजनों को जानकारी दी कि राजकुमार को ड्यूटी के दौरान हार्टअटैक पड़ गया और उनका निधन हो गया। यहां से पोस्टमार्टम के बाद राजकुमार के शव को उनके घर भेजा जाएगा। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सोमवार की शाम साढ़े छह बजे आईटीबीपी के जवान तिरंगे में लिपटे राजकुमार के शव को ताबूत में जैसे ही उनके घर लेकर पहुंचे परिजनों की चीख निकल गई। इसके बाद पार्थिव शरीर की अंतिम यात्रा निकली और हसनपुर चौक के निकट स्थित श्मशान घाट में सलामी देने के बाद उनका अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च में आए थे छुट्टी पर, दो बच्चे हैं
राजकुमार मार्च में ही छुट्टी पर घर आए थे। कुछ दिन घर रुकने के बाद वह ड्यूटी पर लौट गए थे। पति की मौत पर उनकी पत्नी ममता का रो-रोककर बुरा हाल है। राजकुमार के एक पुत्री प्रीति है, जिसकी शादी हो चुकी है। उससे छोटा पुत्र दीपक है, जो वेस्ट बंगाल में नौकरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed