फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   It took 11 hours to demolish the former MLC's kothi

पूर्व एमएलसी की कोठी को ध्वस्त करने में लग गए 11 घंटे

Wed, 06 Jul 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
It took 11 hours to demolish the former MLC's kothi
भगत सिंह कॉलोनी में पूर्व एमएलसी महमूद अली की कोठी के हिस्से को ध्वस्त करती पोकलेन मशीन। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। न्यू भगत सिंह कॉलोनी में बसपा के पूर्व एमएलसी महमूद अली की कोठी को जमींदोज करने में विकास प्राधिकरण की मशीनें भी हांफ र्गइं। जब बुलडोजर से काम नहीं चला तो विकास प्राधिकरण को बड़ी पोकलेन मशीन मंगवानी पड़ी। पोकलेन मशीन को भी 500 वर्ग गज में बनी दो मंजिला आलीशान कोठी को ध्वस्त करने में 11 घंटे से अधिक का समय लग गया।
विज्ञापन

खनन माफिया हाजी इकबाल और उनके भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली की कोठियों को प्रशासन ने ध्वस्त करने की कार्रवाई की। सहारनपुर विकास प्राधिकरण के अनुसार दोनों भाइयों की तीन कोठियों में से दो कोठी स्वीकृत मानचित्र से अधिक अवैध रूप से निर्माण कराया था। न्यू भगत सिंह कॉलोनी में बनी महमूद अली की कोठी बिना मानचित्र पास कराए ही अवैध रुप से बनाई गई थी। नोटिस देने के बाद सोमवार सहारनपुर विकास प्राधिकरण ने तीनों कोठियों के अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की। सोमवार को प्राधिकरण के अधिकारी जेसीबी लेकर पहुंचे थे। जेसीबी से महमूद अली की कोठी को तोड़ने की कोशिश की गई थी, लेकिन पूरी ऊंचाई तक जेसीबी नहीं पहुंचने की वजह से ध्वस्तीकरण में परेशानी आ रही थी। ऐसे में अपराह्न तीन बजे ही प्राधिकरण की टीम ध्वस्तीकरण को बीच में छोड़कर लौट गई थी। मंगलवार को प्राधिकरण के अधिकारी जिनमें अधिशासी अभियंता और अन्य अभियंता व अन्य लोग शामिल रहे बड़ी पोकलेन मशीन लेकर पहुंचे। पोकलेन मशीन से कोठी को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की गई, लेकिन 500 वर्ग गज भूमि पर बनी दो मंजिला मजबूत और आलीशान कोठी को जमींदोज करने में प्राधिकरण की मशीनें तक हांफ गईं। सुबह नौ बजे शुरू हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रात आठ बजे तक चलती रही। अधिशासी अभियंता सहित कई अधिकारी सुबह से शाम तक मौके पर खड़े रहे। उधर, कोठी को ध्वस्त करने से पहले विकास प्राधिकरण की टीम ने कोठी में बंद प्रमुख सामान जैसे सोफा, मेज, एसी, बेड, गद्दे आदि को बाहर निकलवाकर सुरक्षित रखवाया।
विज्ञापन

दफ्तर को सील किया
सहारनपुर। प्राधिकरण के अधिकारियों ने हाजी इकबाल की दो कोठियों का वो ही हिस्सा ध्वस्त किया, जो मानचित्र से अधिक बना था। अधिकारियों ने यहां का सामान एकत्र कर हाजी इकबाल के दफ्तर में रखवा कर उस दफ्तर को सील कर दिया, जबकि महमूद अली की पूरी कोठी को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसियों को भी रहा खतरा
महमूद अली की कोठी से सटा एक मकान है, जो काफी पुराना है। जब पोकलेन मशीन महमूद अली की कोठी पर वार कर रही थी, तब पड़ोस के मकान तक कंपन जा रहा था। चूंकि दीवार सटी हुई थी। ऐेसे में पड़ोसी भी डरे हुए थे, लेकिन प्राधिकरण की टीम ने सफलतापूर्वक अपनी कार्रवाई पूरी की।

भगत सिंह कॉलोनी में पूर्व एमएलसी महमूद अली की कोठी के हिस्से को ध्वस्त करती पोकलेन मशीन।

भगत सिंह कॉलोनी में पूर्व एमएलसी महमूद अली की कोठी के हिस्से को ध्वस्त करती पोकलेन मशीन।- फोटो : SAHARANPUR

भगत सिंह कॉलोनी में पूर्व एमएलसी महमूद अली की कोठी के हिस्से को ध्वस्त करती पोकलेन मशीन।

भगत सिंह कॉलोनी में पूर्व एमएलसी महमूद अली की कोठी के हिस्से को ध्वस्त करती पोकलेन मशीन।- फोटो : SAHARANPUR

भगत सिंह कॉलोवी में खनन माफिया हाजी इकबाल की संपत्ति गिरता प्रशासन का बुलडोजर

भगत सिंह कॉलोवी में खनन माफिया हाजी इकबाल की संपत्ति गिरता प्रशासन का बुलडोजर- फोटो : SAHARANPUR

भगत सिंह कॉलोनी में पूर्व एमएलसी महमूद अली की  खंडहर हुई कोठी

भगत सिंह कॉलोनी में पूर्व एमएलसी महमूद अली की खंडहर हुई कोठी- फोटो : SAHARANPUR

भगत सिंह कॉलोनी में खनन माफिया हाजी इकबाल की संपत्ति को सील करते कर्मी

भगत सिंह कॉलोनी में खनन माफिया हाजी इकबाल की संपत्ति को सील करते कर्मी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed