{"_id":"65f75645652f7a2ddf0e3599","slug":"it-is-not-right-to-use-toothpaste-while-fasting-saharanpur-news-c-34-1-smrt1024-104509-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: रोजे की हालत में टूथपेस्ट करना सही नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: रोजे की हालत में टूथपेस्ट करना सही नहीं
Mon, 18 Mar 2024 02:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 18 Mar 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
देवबंद । जनपद सहारनपुर के साथ आयोध्या, गाजीपुर, आगरा, आंबेडकरनगर और बाराबंकी से भी बड़ी तादाद में हेल्पलाइन पर सवाल पूछे जा रहे हैं। रविवार को शरीयत की रोशनी में रोजेदारों की शंकाओं का समाधान किया गया।
जमीयत दावातुल मुसलीमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने रोजेदारों के सवालों के जवाब देने के साथ ये भी बताया कि हम रोजे की हालत में 13-14 घंटे भूखे और प्यासे रहते हैं। हमारा फर्ज बनता है कि रमजान के सही हुकूक अदा करें। अगर इतने घंटे भूखा-प्यासा रहने के बावजूद रोजे और रमजान का हक अदा नहीं करेंगे तो भूखे-प्यासा रहने का कोई फायदा नहीं है।
सवाल-गाजीपुर निवासी जफर सिद्दीकी ने पूछा कि वे सहरी खाकर नमाज के बाद सो जाते हैं, रोजे की हालत में सुबह दस बजे उठकर टूथपेस्ट करते हैं। उनकी माता कहती हैं रोजे की हालत में टूथपेस्ट करने से रोजा सलामत नहीं रहता, क्या शरीयत के मुताबिक ये बात सही है?
विज्ञापन
जवाब-शरीयत के अनुसार किसी भी रोजेदार को रोजे की हालत में टूथपेस्ट नहीं करना चाहिए, क्योंकि टूथपेस्ट करते वक्त उसके अंश यदि हलक में उतर गए तो रोजा टूट जाएगा।
सवाल-सहारनपुर शहर निवासी जकी मंसूरी ने मालूम किया कि अपने माल की जकात निकालना कब बेहतर है। क्या रमजान के अलावा भी जकात निकाली जा सकती है?
जवाब-रमजान में जकात निकालने की शरीयत में बड़ी फजीलत बताई गई है। यूं तो साल के किसी भी महीने या किसी भी दिन जकात निकाली जा सकती है, लेकिन रमजान माह में हर नेक काम का सवाब 70 गुना अधिक है इसलिए रमजान के मुबारक महीने में जकात निकालना ज्यादा अच्छा है।
सवाल-चिलकाना निवासी साद ने पूछा कि बेचने की नीयत से खरीदे गए प्लाट पर क्या जकात वाजिब होगी?
जवाब-जी हां। यदि किसी व्यक्ति ने बेचने की नीयत से प्लाट खरीदा तो उस पर जकात वाजिब होगी। कारी इस्हाक गोरा ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर 9897399207, 9557757705, व दूरभाष नंबर 01323553040 पर दोपहर 12 बजे से शाम 3 बजे तक फोन कर अपने सवालों के जवाब शरीयत की रोशनी में लिए जा सकते हैं। साथ ही ई-मेल ishaqgora@ gmail.com और qariishaqgora@ gmail.com या फिर व्हाट्सअप नंबर 9897399207, 9557757705 पर भी सवालों के जवाब लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
जमीयत दावातुल मुसलीमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने रोजेदारों के सवालों के जवाब देने के साथ ये भी बताया कि हम रोजे की हालत में 13-14 घंटे भूखे और प्यासे रहते हैं। हमारा फर्ज बनता है कि रमजान के सही हुकूक अदा करें। अगर इतने घंटे भूखा-प्यासा रहने के बावजूद रोजे और रमजान का हक अदा नहीं करेंगे तो भूखे-प्यासा रहने का कोई फायदा नहीं है।
विज्ञापन
सवाल-गाजीपुर निवासी जफर सिद्दीकी ने पूछा कि वे सहरी खाकर नमाज के बाद सो जाते हैं, रोजे की हालत में सुबह दस बजे उठकर टूथपेस्ट करते हैं। उनकी माता कहती हैं रोजे की हालत में टूथपेस्ट करने से रोजा सलामत नहीं रहता, क्या शरीयत के मुताबिक ये बात सही है?
विज्ञापन
जवाब-शरीयत के अनुसार किसी भी रोजेदार को रोजे की हालत में टूथपेस्ट नहीं करना चाहिए, क्योंकि टूथपेस्ट करते वक्त उसके अंश यदि हलक में उतर गए तो रोजा टूट जाएगा।
सवाल-सहारनपुर शहर निवासी जकी मंसूरी ने मालूम किया कि अपने माल की जकात निकालना कब बेहतर है। क्या रमजान के अलावा भी जकात निकाली जा सकती है?
जवाब-रमजान में जकात निकालने की शरीयत में बड़ी फजीलत बताई गई है। यूं तो साल के किसी भी महीने या किसी भी दिन जकात निकाली जा सकती है, लेकिन रमजान माह में हर नेक काम का सवाब 70 गुना अधिक है इसलिए रमजान के मुबारक महीने में जकात निकालना ज्यादा अच्छा है।
सवाल-चिलकाना निवासी साद ने पूछा कि बेचने की नीयत से खरीदे गए प्लाट पर क्या जकात वाजिब होगी?
जवाब-जी हां। यदि किसी व्यक्ति ने बेचने की नीयत से प्लाट खरीदा तो उस पर जकात वाजिब होगी। कारी इस्हाक गोरा ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर 9897399207, 9557757705, व दूरभाष नंबर 01323553040 पर दोपहर 12 बजे से शाम 3 बजे तक फोन कर अपने सवालों के जवाब शरीयत की रोशनी में लिए जा सकते हैं। साथ ही ई-मेल ishaqgora