फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Issue notice to the officials who have exempted revenue collection: DM

राजस्व वसूली में कोताही बरतने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी करें: डीएम

Sat, 09 Jan 2021 10:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Issue notice to the officials who have exempted revenue collection: DM
- सहारनपुर कलक्ट्रेट में राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक करते जिलाधिकारी अखिलेश सिंह - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने मानक के अनुरूप राजस्व वसूली नहीं करने वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली नहीं करने पर सब रजिस्ट्रार सदर प्रथम एवं नकुड़ को स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। उन्होंने आबकारी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध शराब के लिए अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाही की जाए।
विज्ञापन

शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर की समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि सभी विभाग राजस्व वसूली में तेजी लाएं। बड़े बकाएदारों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाही की जाए। राजस्व वसूली में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि वाणिज्य विभाग के अधिकारी व्यापारियों के पंजीकरण में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि उप जिलाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जिन अमीनों के द्वारा लक्ष्य के अनुरूप वसूली नहीं की जा रही है उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के अनुरूप जनपद से कम बसों का संचालन हो रहा है। इसके लिए मुख्यालय से समन्वय स्थापित कर अधिक बसों को संचालित किया जाए। उत्तराखण्ड राज्य में भी पूर्व की भांति बसों का संचालन किया जाए तथा वहां से आने वाली परिवहन निगम की बसों से नियमानुसार राजस्व की वसूली की जाए। उन्होंने विद्युत निगम से राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम तथा नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि लक्ष्य के अनुरूप राजस्व की प्राप्ति नहीं हुई तो दण्ड़ात्मक कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान अपर जिला मजिस्ट्रेट (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार, उपायुक्त वाणिज्यकर विपुल सिंघल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed