फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Israeli barbarism is impossible without US help: Madani

इस्राइली बर्बरता अमेरिका की मदद के बिना नामुमकिन : मदनी

Sun, 15 Jun 2025 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Israeli barbarism is impossible without US help: Madani
मौलाना अरशद मदनी।
देवबंद। जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने ईरान पर इस्राइल के हालिया हमलों की कड़ी निंदा की है। उन्होंने हमलों को राज्य प्रायोजित आतंकवाद और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का खुला उल्लंघन करार दिया।
विज्ञापन

मौलाना अरशद मदनी ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि इस्राइल का ईरान की परमाणु स्थापनाओं और आवासीय क्षेत्रों पर हमला संयुक्त राष्ट्र के चार्टर और वैश्विक नियमों की स्पष्ट अवहेलना है। इस्राइल जिस प्रकार की हरकतों पर उतारू है, वह अमेरिका की मदद के बिना संभव नहीं है। उन्होंने अमेरिका को हथियारों का व्यापारी और इंसानियत का दुश्मन करार दिया।
विज्ञापन

कहा कि अमेरिका और इस्राइल उन सभी मुस्लिम देशों को निशाना बना रहे हैं, जो अपनी रक्षा शक्ति को मजबूत करके आत्मनिर्भर बनने की कोशिश कर रहे हैं। मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि पहले इराक पर हमला करके उसे तबाह किया गया और अब ईरान को टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने मुस्लिम जगत और पूरे इस्लामी दुनिया से इस कठिन घड़ी में एकजुट रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed