फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Isolation ward to be built at railway station

रेलवे स्टेशन पर बनेगा आइसोलेशन वार्ड

Wed, 21 Apr 2021 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Isolation ward to be built at railway station
सहारनपुर। कोरोना माहमारी को लेकर यात्रियों की सुरक्षा व स्वास्थ्य को लेकर जीआरपी गंभीर हो गई है। लगातार संक्रमण बढ़ रहा है। ऐसे में अब रेलवे स्टेशन पर भी आइसोलेशन वार्ड बनाया जाएगा, जिसमें हर समय ऑक्सीजन और इलाज की व्यवस्था रहेगी। इसके लिए प्लेटफार्म नंबर चार के पास एक कमरा चिह्नित कर काम शुरू कराया जा रहा है।
विज्ञापन

इसको लेकर बुधवार को एसपी जीआरपी अपर्णा गुप्ता ने अपने रेंज के सभी कोतवाली जीआरपी प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि कोरोना को लेकर सरकार की गाइडलाइन का पालन करें और पूरी सावधानी बरतें। यात्रियों को भी मास्क लगाने और सैनिटाइजर से हाथ साफ करने की अपील की जाए। इसके साथ ही जीआरपी की ओर से रेलवे स्टेेशन पर आइसोलेशन वार्ड बनाया जाए, जिसमें हर समय ऑक्सीजन और इलाज की व्यवस्था रहे। ताकि किसी यात्री या पुलिसकर्मी को आवश्यकता पड़ने पर तुरंत इलाज मिल सके। जीआरपी इंस्पेक्टर राशिद अली ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर चार के पास कमरा चिह्नित कर लिया गया है, जिसे आइसोलेशन वार्ड बनाने के लिए कार्य शुरू कराया जा रहा है। वहीं कोविड 19 की गाइडलाइन का पालन नहीं करने और मास्क नहीं लगाने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। बुधवार को पुलिस ने जिलेभर में 1096 लोगों को बगैर मास्क घूमने पर पकड़ा। इन पर करीब डेढ़ लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed