फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Islamia Cricket Academy won the inaugural match by 10 runs

इस्लामिया क्रिकेट एकेडमी ने उद्घाटन मैच 10 रन से जीता

Tue, 15 Dec 2020 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
Islamia Cricket Academy won the inaugural match by 10 runs
एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी द्वारा भूतेश्वर फील्ड में क्रिकेट टूर्नामेंट में परिचय लेते अतिथि - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी द्वारा भूतेश्वर मैदान पर ऑल इंडिया ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता कराई जा रही है। मंगलवार से शुरू हुई प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में इस्लामिया क्रिकेट एकेडमी ने वीके स्पोर्ट्स को दस रन से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव लतीफउर्रहमान, एसोसिएशन के निदेशक अकरम सैफी के पिता इनाम सैफी और युवा ब्राह्मण नेता राहुल शर्मा द्वारा रिबन काट और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। पहला मैच वीके स्पोर्ट्स व इस्लामिया क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। वीके स्पोर्ट्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इस्लामिया क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 158 रन बनाए। मोहम्मद अमान ने सर्वाधिक 85 रन बनाए। गेंदबाजी में वीके स्पोर्ट्स की ओर से अभिषेक ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वीके स्पोर्ट्स की टीम 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 149 रन बना सकी। रीतिक ने 52 रन व विजय ने 44 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में अब्दुल सत्तार ने तीन खिलाड़ियों को पवेलियन लौटाया। मैन ऑफ द मैच मो. अमान को चुना गया। इस मौके पर सत्यम शर्मा, साजिद उमर, शिवम शर्मा, अमजद सैफी, राजीव गोयल (टप्पू), रणधीर कपूर, भूपेंद्र कछल, मृदुल गर्ग, मीडिया प्रभारी सैयद मशकूर अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed