फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ISI connections being searched in Saharanpur

Saharanpur News: सहारनपुर में तलाशे जा रहे आईएसआई के कनेक्शन

Tue, 22 Aug 2023 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
ISI connections being searched in Saharanpur
-- शामली में पकड़े गए दो भाइयों से एसटीएफ को मिला है सुराग
विज्ञापन

-- आरोपियों के तीन मोबाइल नंबर सहारनपुर निवासी लोगों के नाम पर मिले

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। मेरठ एसटीएफ की टीम सहारनपुर में छापे मार रही है। एसटीएफ को यहां पर आईएसआई के कनेक्शन होने की जानकारी मिली है। हालांकि, दो युवकों के उठाए जाने की चर्चा पर एसटीएफ का कहना है कि किसी को पकड़ा नहीं गया है।
दरअसल, मेरठ एसटीएफ ने जनपद शामली से आईएसआई के एजेंट कलीम को गिरफ्तार किया था। उसके भाई तहसीन को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोनों पर पाकिस्तान की एजेंसी आईएसआई के एजेंट होने का आरोप है। कलीम से बरामद सिम कार्ड में तीन सहारनपुर निवासी रुखसार, दानिश और आसिफ के नाम थे। कलीम ने थाना कुतुबशेर क्षेत्र के ढोलीखाल निवासी यूसुफ से अपने संपर्क बताए, जिसके बाद एसटीएफ ने यहां छापे की कार्रवाई की, लेकिन कलीम द्वारा दी गई जानकारी गलत मिली।
विज्ञापन

एसटीएफ ने कुछ संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की, लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। अब एसटीएफ उन लोगों की तलाश कर रही है, जिनके नाम पर सिम कार्ड जारी कराए गए हैं। इन संदिग्धों का कलीम से संपर्क होने का शक है। इसलिए एसटीएफ सहारनपुर में निगरानी बनाए हुए हैं। साक्ष्यों के आधार पर एसटीएफ की टीम कार्रवाई कर रही है। ढोलीखाल में एसटीएफ की टीम आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
स्थानीय खुफिया विभाग और पुलिस को नहीं खबर
कलीम के आईएसआई एजेंट होने के आरोप हैं, उसके कनेक्शन सहारनपुर मिल रहे हैं, लेकिन स्थानीय पुलिस और खुफिया विभाग को इसकी खबर तक नहीं है। पूर्व में भी कई बार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जब आतंकी, पाकिस्तानी जासूस, बांग्लादेशी, रोहिंग्या को दूसरे जनपदों की पुलिस या फिर एटीएस एवं एसटीएफ ने यहां से गिरफ्तार किया है और स्थानीय पुलिस बेखबर रही।

--------
वर्जन:-
कलीम से कुछ अहम जानकारियों के आधार पर संदिग्धों से पूछताछ की गई है। उसके सहारनपुर के कुछ लोगों से कनेक्शन होने की बात सामने आई थी, लेकिन किसी गिरफ्तारी नहीं की गई है, जिन लोगों के नंबरों सिम कार्ड जारी हुए हैं, उनकी तलाश की जा रही है।------बृजेश सिंह, पुलिस अधीक्षक एसटीएफ मेरठ यूनिट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed