फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Iron structure placed on Sheikhpura railway overbridge

शेखपुरा रेलवे ओवरब्रिज पर लोहे का स्ट्रक्चर रखा

Thu, 27 Oct 2022 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Iron structure placed on Sheikhpura railway overbridge
सहारनपुर-नागल मार्ग पर रेल लाइन पर बनाया जा रहा ओवरब्रिज। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। पेपर मिल रोड पर बनाए जा रहे शेखपुरा रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य ने गति पकड़ ली है। रेलवे ने लाइन के ऊपर लोहे का स्ट्रक्चर रख दिया है। अब उप्र सेतु निगम पुल का बाकी निर्माण पूरा करेगा। जिसे आगामी दो माह में पूरा करके यातायात का संचालन कराया जाएगा।
विज्ञापन

महानगर में पेपर मिल रोड पर पेपर मिल के सामने रेलवे फाटक के स्थान पर रेलवे ओवरब्रिज बनाया जा रहा है। इस पुल के बनने के बाद पेपर मिल रोड का रेलवे फाटक बंद कर दिया जाएगा। यह ओवरब्रिज पेपर मिल रोड से शुरू होकर शेखपुरा में नागल मार्ग पर उतरेगा। 26.47 करोड़ की लागत से बनने वाले करीब 542.40 मीटर लंबे ओवरब्रिज के निर्माण की जिम्मेदारी उप्र सेतु निगम को मिली है। सेतु निगम ने करीब एक साल पहले पुल का निर्माण कार्य शुरू किया था। ओवरब्रिज का पेपर मिल रोड बिजलीघर के पास और शेखपुरा में निर्माण कार्य पूरा हो गया है। रेल लाइन के पास और ऊपर पुल का निर्माण कार्य बाकी था। रेल लाइन पर पुल निर्माण की जिम्मेदारी रेलवे की थी। अब रेलवे ने रेल लाइन पर लोहे का स्ट्रक्चर रख दिया है। अब इसकी कनेक्टीविटी का कार्य शेष रह गया है। अब सेेतु निगम शेष बचे निर्माण कार्य को पूरा करेगा।
विज्ञापन

जाम से मिलेगी निजात
सहारनपुर-नागल मार्ग पर पेपर मिल के सामने रेलवे फाटक पर ट्रेनों के आवागमन के कारण अक्सर फाटक बंद रहता है। इस कारण पेपर मिल रोड और नागल मार्ग पर जाम की स्थिति रहती है। इस ओवरब्रिज के बनने से फाटक को बंद कर दिया जाएगा और यातायात सीधे ओवरब्रिज से होकर गुजरेगा। जिससे यहां पर जाम से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पेपर मिल रोड से नागल मार्ग पर रेलवे फाटक संख्या 84 को बंद करने के लिए ओवरब्रिज का निर्माण हो रहा है। रेल लाइन पर रेलवे ने लोहे का स्ट्रक्चर रख दिया है। अब इसके बराबर में पुल का निर्माण और ओवरब्रिज की एप्रोच रोड बनाने का कार्य किया जाना है। आगामी दो महीने में निर्माण कार्य पूरा करा कर ओवरब्रिज पर यातायात का संचालन शुरू करा दिया जाएगा।

-सतेंद्र सिंह, परियोजना प्रबंधक, उप्र सेतु निगम, सहारनपुर

शेखपुरा में सहारनपुर-नागल मार्ग पर बनाए जा रहे ओवरब्रिज पर रेल लाइन पर रखा गया लोहे का स्ट्रक्चर।

शेखपुरा में सहारनपुर-नागल मार्ग पर बनाए जा रहे ओवरब्रिज पर रेल लाइन पर रखा गया लोहे का स्ट्रक्चर।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed