{"_id":"6706eb58e69e00cc730b6da7","slug":"iqbals-wife-again-made-serious-allegations-demanded-cbi-investigation-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-133433-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: इकबाल की पत्नी ने फिर लगाए संगीन आरोप, सीबीआई जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: इकबाल की पत्नी ने फिर लगाए संगीन आरोप, सीबीआई जांच की मांग
Thu, 10 Oct 2024 02:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 10 Oct 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल की पत्नी फरीदा बेगम ने एक बार फिर पुलिस समेत कुछ अन्य लोगों पर संगीन आरोप लगाए हैं। हाल ही फरीदा बेगम के चार बेटों और देवर पर दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। ऐसे में फरीदा बेगम ने मुख्यमंत्री समेत कई अधिकारियों को पत्र भेजे हैं। सीबीआई जांच की मांग की है।
इसमें बताया कि उसके चारों बेटों की जमानत एक सितंबर को हो गई थी। देवर महमूद की जमानत भी मंजूर कर ली गई थी। वह जेल से बाहर आने वाले थे। यह भी आरोप लगाया कि कुछ पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर विपक्षियों ने उनकी संपत्ति का पांच करोड़ में सौदा कर दिया है, जिसके दो करोड़ रुपये आ चुके हैं। इसीलिए साजिश के तहत बेटों और देवर के खिलाफ फिर से मिर्जापुर थाना पुलिस ने केस कर दिया। जिससे वह बाहर न आ सके। फरीदा बेगम ने एक इंस्पेक्टर पर भी आरोप लगाया है। आरोप है कि इंस्पेक्टर ने करीब 100 करोड़ रुपये विदेश में इंवेस्ट किए है। इसकी जांच होनी चाहिए। इसके अलावा बेहट तहसील के अधिकारियों पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया है। फरीदा बेगम ने गृह सचिव और डीजीपी को भी पत्र भेजा है।