{"_id":"648f4042e799c5a69603aad6","slug":"iqbals-search-with-the-help-of-surveillance-talk-of-running-away-abroad-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-4447-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सर्विलांस की मदद से इकबाल की तलाश, विदेश भागने की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सर्विलांस की मदद से इकबाल की तलाश, विदेश भागने की चर्चा
विज्ञापन
हाजी इकबाल के करीबियों और रिश्तेदारों की कुंडली खंगाल रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। एक लाख रुपये के इनामी खनन माफिया, पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल उर्फ बाला की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सर्विलांस की मदद ले रही है। हाजी इकबाल के करीबियों और रिश्तेदारों नजरे गड़ाए हुए है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इकबाल किसी न किसी के संपर्क में जरूर है। वहीं, चर्चा है कि हाजी इकबाल विदेश भाग गया है।
रविवार को हाजी इकबाल की जिले में 203 करोड़ की संपत्ति सीज करने के साथ ही पुलिस ने गिरफ्तारी को लेकर कई संभावित जगहों पर दबिश दी। इकबाल को पकड़ने के लिए चार टीमों को लगाया गया है। शनिवार की रात और रविवार को पूरे दिन मुंबई, नोएडा, दिल्ली, देहरादून और लखनऊ में उसके ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन पुलिस के हाथ सफलता नहीं लगी।
पुलिस वहीं, चर्चा है कि हाजी इकबाल विदेश भाग गया है। इसकी पुष्टि करने में पुलिस लगी है। इकबाल के विदेश जाने की पुष्टि होने पर पुलिस वहां से भी इकबाल को सहारनपुर लाने की प्रक्रिया पूरी करेगी। इसके लिए प्रशासन द्वारा शासन को भी अपडेट भेजा जा रहा है। -
विज्ञापन
इकबाल, उसके पुत्रों और भाई पर दर्ज हैं 45 मामले
हाजी इकबाल फरार चल रहा है, जबकि उसका पुत्र अब्दुल वाजिद, जावेद, मोहम्मद अफजाल, अलीशान और उसके भाई पूर्व एमएलसी मोहम्मद अली जेल में बंद हैं। इन पर अवैध खनन करने, संपत्तियां कब्जाने, दुष्कर्म, जानलेवा हमला करने सहित 45 मामले दर्ज हैं। सीबीआई और ईडी अलग से मामलों की जांच कर रही है।
यह हैं प्रमुख मामले
- 14 मार्च 2018 में फतेहपुर टांडा निवासी पाल्ला द्वारा उसकी 7.5 बीघा जमीन पर कब्जा करने के आरोप में हाजी मोहम्मद इकबाल व उसके पुत्र आलीशान, वाजिद, अफजाल, भाई एमएलसी महमूद अली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
- पांच अप्रैल 2018 में उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार क्षेत्र के रानीपुर निवासी राकेश अरोड़ा की 44 बीघा जमीन कब्जाने के आरोप में हाजी मोहम्मद इकबाल, उनके भाई एमएलसी महमूद अली, बेटे जावेद अली के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था।
- पांच अप्रैल 2017 में उत्तराखंड के सहसपुर निवासी मोहम्मद राशिद ने जान से मारने की धमकी देने एवं धोखाधड़ी के आरोप में हाजी मोहम्मद इकबाल, महमूद अली और इकबाल के बेटों के खिलाफ एफआईआर कराई थी।
- दो नवंबर 2017 में तहसील बेहट के हल्का लेखपाल पंकज द्वारा हाजी मोहम्मद इकबाल, महमूद अली पर सरकारी जमीन कब्जाने के आरोप में मामला दर्ज कराया गया था।
- 23 जुलाई 2018 में जमीन कब्जाने के आरोपों को आधार बनाकर पूर्व एमएलसी हाजी मोहम्मद इकबाल, उनके दो पुत्रों जावेद और आलीशान के अलावा भाई महमूद अली के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी।
- छह जुलाई 2019 में किरण मनचंदा पत्नी सुनील मनचंदा निवासी गुरुग्राम हरियाणा द्वारा हाजी मोहम्मद इकबाल और चार अज्ञात के खिलाफ बंधक बनाने, लूट, गाली-गलौज करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
- सात जुलाई 2019 में ही बेहट तहसील के गांव शफीपुर निवासी सविता पत्नी मेघराज के द्वारा जमीन कब्जाने के आरोप में हाजी मोहम्मद इकबाल, बेटे वाजिद, जावेद, आलीशान के खिलाफ धोखाधड़ी से जमीन का बैनामा कराने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कराया था।
- 20 सितंबर 2019 ग्लोकल मेडिकल कॉलेज के प्रबंधक एवं हाजी मोहम्मद इकबाल के बेटे मोहम्मद वाजिद के खिलाफ एमआईसी के मानकों को पूरा न करने, निर्धारित फीस से अधिक फीस वसूलने और दूसरे वर्ष की परीक्षा में एमबीबीएस छात्रों को वंचित रखने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
- एक महिला ने हाजी इकबाल और उसके पुत्रों पर बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दुराचार के मामले में ही महमूद अली के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है।
- छह माह पूर्व मिर्जापुर के तत्कालीन एसएसआई सुनील कुमार ने दुष्कर्म के मामले में अदालत के आदेशों की अवहेलना करने पर हाजी इकबाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी तरह उपनिरीक्षक असगर अली ने भी गबन के मामले में न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन करने पर हाजी इकबाल के खिलाफ एफआईआर कराई थी।
- थाना मिर्जापुर में यमुनानगर निवासी ठेकेदार बलराज ने हाजी इकबाल और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ पैसा हड़पने और मारपीट के आरोप में मामला दर्ज कराया था।
हाजी इकबाल की 203 करोड़ की संपत्ति सीज की गई। नोएडा और लखनऊ भी पुलिस टीमें गई है। इकबाल की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं। सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है, जल्द इकबाल को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -डाॅ. विपिन ताडा, एसएसपी