{"_id":"6504a6d0bd4924c04d0f5ae4","slug":"iqbal-was-beaten-for-not-withdrawing-the-case-registered-against-him-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-9571-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: इकबाल पर दर्ज केस वापस नहीं लेने पर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: इकबाल पर दर्ज केस वापस नहीं लेने पर मारपीट
विज्ञापन
- मिर्जापुर निवासी महिला ने 2022 में कराया था दुष्कर्म का केस
- महिला का आरोप, तीन युवकों ने घर में घुसकर किया जान से मारने का प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी
बेहट(सहारनपुर)। करीब एक साल पहले पूर्व एमएलसी व एक लाख के इनामी हाजी इकबाल पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने वाली महिला ने एक बार फिर संगीन आरोप लगाया है। आरोप है कि हाजी इकबाल व अन्य के खिलाफ एक साल पहले जो केस दर्ज कराया था उसे वापस नहीं लेने पर घर में घुसकर मारपीट की गई। गला दबाकर मारने का भी प्रयास किया गया। मिर्जापुर थाना पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मिर्जापुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि वह हाजी इकबाल के यहां पर काम करती थी। वहां पर हाजी इकबाल और उसके भाई ने दुष्कर्म किया था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। यह मामला जून 2022 में महिला थाने में दर्ज कराया था। आरोप है कि पिछले कई दिनों से मिर्जापुर निवासी दिलशाद उर्फ शादा पुत्र सगीर, हैदर पुत्र सईद उर्फ बोड्डा व हसीन पुत्र सईद केस वापस लेने के लिए दबाव डाल रहे थे। समझौते के नाम पर उसे 35 लाख रुपये का भी ऑफर दिया। 12 सितंबर को रात के समय तीनों उसके मकान पर पहुंचे। जिन्होंने केस वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दी। उसके साथ मारपीट की गई और गला भी दबाने का प्रयास किया।
वर्जन
तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मिर्जापुर थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- डॉ. विपिन ताड़ा, एसएसपी