फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   IPL chairman says, never controversy in Kumble and Kohli

बोले आईपीएल चेयरमैन, कुंबले और कोहली में कभी नहीं हुआ विवाद

Fri, 30 Jun 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 30 Jun 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
IPL chairman says, never controversy in Kumble and Kohli
बोलते आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने कहा कि टीम इंडिया के कोच रहे अनिल कुंबले और कैप्टन विराट कोहली में कभी कोई विवाद नहीं हुआ। कुंबले ने खुद ही अपने पद से इस्तीफा दिया है।
विज्ञापन


अब नए कोच का चयन किया जा रहा है। रवि शास्त्री हो या कोई अन्य, पूरी प्रक्रिया के तहत ही कोच चुना जाएगा। श्रीलंका दौरे से पहले ही कोच का चयन कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


आपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला बृहस्पतिवार को अंबाला रोड स्थित एक होटल में आयोजित टी-20 जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेताओं के पुरस्कार वितरण समारोह में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुंबले और विराट कोहली में विवाद नहीं है। लोगों ने बेवजह ही तूल दिया है। कुंबले ने ही किसी कारण से इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा कि नए कोच की चयन प्रक्रिया चल रही है।
 
रवि शास्त्री समेत कई अन्य आवेदन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सहारनपुर में खेल के मैदानों को लेकर एसोसिएशन गंभीर है। यहां प्रतिभाएं भी हैं, खिलाड़ियों को अच्छा प्लेटफार्म दिए जाने का प्रयास किया जा रहा है। वह अपनी ओर से भी सहारनपुर के खिलाड़ियों को उभारने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

इससे पूर्व कार्यक्रम में पूर्व खिलाड़ियों, कोच एवं क्रिकेट में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता की विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफियां प्रदान की गईं।


इस दौरान यूपीसीए सचिव युद्धवीर सिंह, अकरम सैफी, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद, विधायक मसूद अख्तर, एसपीसीए अध्यक्ष अमर गुप्ता, सचिव लतीफुर्रहमान, महेश शर्मा, शफीकुर्रहमान, महेंदू तनेजा, राजकुमार राजू, गोपाल किशन, साजिद उमर, फैय्याज आलम, सत्यम शर्मा, आदिल खान, नईम सैफी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed