फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Investigation teams investigated buses from showrooms to buses

जांच टीमों ने शोरूम से लेकर बसों तक को खंगाला

Fri, 13 Nov 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Investigation teams investigated buses from showrooms to buses
शोरुम में डॉग स्कवॉड के साथ चेकिंग करते पुलिस - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। त्योहारों पर सुरक्षा और शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस और एलआईयू की टीमों ने शहर के प्रमुख बाजारों में सड़क से शोरूम तक डॉग स्क्वॉड के साथ छानबीन की। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, भीड़ वाले अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी यात्रियों और उनके साथ ले जाए जा रहे सामान की चेकिंग की गई। बृहस्पतिवार दोपहर से देर रात तक यह चेकिंग जारी रही। इसके साथ ही लोगों को आगाह किया गया कि किसी भी स्थल पर संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर तत्काल पास के थाने या डायल 112 पर सूचना दें।
विज्ञापन

शहर के कोर्ट रोड पर शोरूमों से लेकर सजावटी सामान की दुकानों, परचून की दुकानों सहित अन्य स्थलों पर जांच टीमों ने सघन चेकिंग की। कुछ व्यापारी टीम को लेकर बेचैन हो गए। उन्हें लगा कि वाणिज्य कर विभाग की टीम चेकिंग करने आई है। बाद में माजरा समझ में आया। इसके अलावा रेलवे स्टेशन परिसर, रोडवेज बस अड्डा, घंटाघर चौक, सदर तिराहा सहित आसपास के अन्य स्थलों पर छानबीन की गई। कुछ राहगीरों को रोककर उनके वाहनों और उनमें रखे सामानों को देखा गया।
विज्ञापन

सड़कों पर खड़े वाहनों की ली गई तलाशी
- चेकिंग अभियान के दौरान प्रमुख बाजारों में सड़कों पर खड़े दुपहिया और चार पहिया वाहनों की जांच की गई जबकि बसों में अंदर बैठे यात्रियों की सीटों तक को देखा गया। कोर्ट रोड पर दो युवक ऐसे भी मिले जो दूसरे के दुपहिया वाहनों पर बैठे थे। उन्हें इस तरह न बैठने की चेतावनी दी गई और छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed