फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Investigation team reached Delhi with Nepali citizens

नेपाली नागरिकों के साथ दिल्ली पहुंची जांच टीम

Fri, 13 Nov 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Investigation team reached Delhi with Nepali citizens
नेपाली नागरिकों के साथ दिल्ली पहुंची जांच टीम
विज्ञापन

सहारनपुर। ऑनलाइन निकासी के जरिये करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में एसआईटी की टीम आरोपी नेपाली नागरिकों को लेकर दिल्ली पहुंची गई है। ताकि हवाला कारोबारी और माफिया अमित सोनी से कनेक्शन खंगाला जा सके। साथ ही दिल्ली में उसके फ्लैट से संचालित किए जा रहे नेटवर्क की पड़ताल की जा सके। जानकारी मिली है कि एसआईटी को कुछ अहम दस्तावेज मिले हैं। टीम का प्रयास यही है कि ऐसे दस्तावेज जुटाए जा सकें ताकि अमित सोनी जैसे गिरोह से जुड़े अन्य बड़े खिलाड़ियों को शिकंजे में लिया जा सके और उसे यहां जांच प्रक्रिया से लेकर अदालत तक की कार्रवाई में शामिल किया जा सके।
पेटीएम के नाम पर आनलाइन ठगी के बड़े गिरोह में नगर कोतवाली और क्राइम ब्रांच की टीम ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें ही नेपाली नागरिक भानू और पदम भी शामिल हैं। इन नेपालियों का दिल्ली के साथ ही हवाला कारोबारी अमित सोनी से भी कनेक्शन सामने आ चुका है। ये दोनों अमित के ही फ्लैट में दिल्ली में रह रहे थे।
विज्ञापन

चार के कनेक्शन से पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश
एसआईटी से जुड़ी टीमें इस गिरोह के चार लोगों के कनेक्शन से पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश में है। ये चार लोग हैं पदम, भानू, अमित सोनी के गुर्गे अली बाबा और सत्यम। अभी तक की छानबीन में यह माना जा रहा है कि इन चारों लोगों के साथ ही बाकी सदस्य दिल्ली और देश के अन्य शहरों से आनलाइन गिरोह के संचालन में मुख्य भूमिका में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय व्यापारियों की भी बढ़ सकती है मुश्किलें
इस गिरोह में शहर के कई प्रमुख व्यापारियों के जुड़ने की बातें भी सामने आ चुकी हैं, लेकिन जांच टीम अभी तक बाहरी कनेक्शन के तार तलाशने में जुटी हैं। इसके बाद स्थानीय व्यापारियों का नंबर आ सकता है। इनमें कुछ व्यापारी गिरोह से सीधे तौर पर तो कुछ 15 से 30 प्रतिशत तक की कमीशन के माध्यम से अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े थे।

अभी तो गिरोह से जुड़े कनेक्शन तलाशे जा रहे हैं। इसकी पड़ताल जारी हैं। कुछ दस्तावेज और जानकारी मिल रही हैं। उनके आधार पर विवेचना आगे बढ़ेगी। डॉ. एस चनप्पा, एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed