{"_id":"6a8756ece8256e56a50ea7da","slug":"investigation-team-formed-in-former-ministers-threat-case-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-182137-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पूर्व मंत्री को धमकी के मामले में जांच टीम गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पूर्व मंत्री को धमकी के मामले में जांच टीम गठित
Fri, 21 Aug 2026 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। पूर्व मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी को मिली धमकी के मामले में नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी ने एसएसपी से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। एसएसपी ने जांच के लिए एसपी देहात के नेतृत्व में टीम का गठन किया है।
बता दें, कि कुछ दिन पहले डॉ. धर्म सिंह सैनी ने चिलकाना में हुए कार्यक्रम के दौरान मंच से कहा था कि उन्हें धमकियां मिल रही है। हालांकि सीधे तौर पर धमकी नहीं मिली, लेकिन उनके कार्यकर्ताओं के सामने पार्टी के ही एक नेता ने कहा है कि डंपर बहुत चलते हैं और इस तरह के मामले में बाहर से बाहर जमानत भी हो जाती है। इन धमकियों को देखते हुए पूर्व मंत्री ने यह घोषणा कर दी थी कि अगर उनके साथ कोई अनहोनी होती है तो उनका बेटा राजनीतिक उत्तराधिकारी बनेगा। इस प्रकरण में दो दिन पहले नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी एसएसपी से मिलने पहुंचे थे। शिकायती पत्र देते हुए कहा था कि भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी को अज्ञात लोगों द्वारा धमकी दी गई है, जिसमें डंपर से टक्कर मारने का जिक्र किया गया है। यह बेहद गंभीर मामला है। मामले में जांच कमेटी बनाई जाए।
-- --
धमकी के मामले में शिकायती पत्र मिला था। एसपी देहात के नेतृत्व में टीम बना दी गई है, जो पूरे मामले की गहनता से जांच करेगी। जिसके बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अभिनंदन सिंह, एसएसपी