सहारनपुर। कोरोना से निपटने के लिए शनिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में मॉकड्रिल हुई। मॉकड्रिल के जरिए व्यवस्थाओं को देखा गया। पांच मिनट में कोरोना पीड़ित मरीज को भर्ती किया और उसको इलाज शुरू किया। शेखुल हिंद मौलाना महमूद हसन राजकीय मेडिकल कॉलेज में शनिवार को डब्ल्यूएचओ के पर्यवेक्षक डॉ़ आनंद ने तैैयारियां जांचीं। उन्होंने यहां ऑक्सीजन आपूर्ति से लेकर मरीजों को दी जाने वाली दवाइयां, उपकरण और प्रशिक्षण को बारीकी से देखा। इसके साथ ही स्टाफ के ही एक व्यक्ति को कोरोना मरीज बनाया गया। जिसे वार्ड तक लाने के लिए रिस्पांस समय चेक किया। इस मरीज को सीआईसीयू वार्ड तक लाने में पांच मिनट लगे और सभी जांच करने के बाद उसका इलाज शुरू हुआ। मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ़ हरेंद्र व डॉ़ सुशील ने अवगत कराया कि मेडिकल कॉलेज में 425 बेड का पीआईसीयू वार्ड है, जिसमें वेंटीलेटर एवं सेंट्रल ऑक्सीजन सप्लाई जाती है।
आज भी होगी रिहर्सल
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि रविवार को भी कोरोना की तैयारियों को लेकर मॉकड्रिल होगी। महिला अस्पताल, एसबीडी जिला अस्पताल, गंगोह, देवबंद, नकुड़, फतेहपुर, रणखंडी, जड़ौदा पांडा, रामपुर मनिहारान आदि स्वास्थ्य केंद्रों पर मॉकड्रिल कराई जाएगी।