फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Investigation of forms of goods loaded in vehicles, deposited 40 lakhs

Saharanpur News: वाहनों में लदे माल के प्रपत्रों की जांच, 40 लाख जमा कराए

Thu, 31 Aug 2023 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Investigation of forms of goods loaded in vehicles, deposited 40 lakhs
सहारनपुर। राज्य कर विभाग के सचल दल ने मुजफ्फरनगर और शामली में कार्रवाई करते हुए 40 लाख रुपये जमा कराए हैं। चेकिंग के दौरान अधिकारियों ने वाहनों को रोककर लदे माल के प्रपत्रों की जांच की।
विज्ञापन

राज्य कर विभाग की ओर से करापवंचन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विभाग को बिहार से मंडी गोविंदगढ़ पंजाब को आयरन स्क्रैप परिवहन किए जाने वाले माल के प्रपत्रों में कर अपवंचन की शिकायत मिल रही थी, साथ ही यह भी जानकारी मिल रही थी कि कुछ स्क्रैप की गाड़ियों में ईवे बिल नहीं बना होता। राज्य कर विभाग के अपर आयुक्त ग्रेड-1 सत्यपाल सिंह, अपर आयुक्त ग्रेड-2 एसआईबी अजय कुमार, संयुक्त आयुक्त एसआईबी मुजफ्फरनगर ज्योति स्वरूप शुक्ल और संयुक्त आयुक्त एसआईबी सहारनपुर गवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में मंगलवार की रात मुजफ्फरनगर व शामली में अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

संयुक्त आयुक्त एसआईबी ज्योति स्वरूप शुक्ल ने बताया कि सचल दल व राज्य कर अधिकारियों को साथ लेकर विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की गई। करापवंचित रूप से आयातित आयरन स्क्रैप, आयरन स्टील के वाहनों को जांच के लिए रोका गया और उनमें माल के प्रपत्रों की जांच पर मामलों में करापवंचक गतिविधियां पाई गई। इसके आधार पर 25 वाहनों में करीब 1.10 करोड़ रुपये का माल लदा पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed