फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Investigation of 16500 pensioners started in the district, pension of 350 stopped

Saharanpur News: जिले में 16500 पेंशनरों की जांच शुरू, 350 की पेंशन रोकी

Sun, 04 Jan 2026 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 04 Jan 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Investigation of 16500 pensioners started in the district, pension of 350 stopped
सहारनपुर। जिले में 16500 पेंशनरों को लेकर जांच शुरू कर दी गई है। फर्जीवाड़े की आशंका के चलते यह जांच कराई जा रही है। इन सभी को मुख्य कोषागार कार्यालय से पेंशन जारी होती है। वहीं, जीवन प्रमाणपत्र जमा नहीं कराने पर 350 पेंशनधारकों की पेंशन रोक दी गई है। वह भी जांच के दायरे में हैं।
विज्ञापन

चित्रकूट समेत कई जिलों में पेंशन फर्जीवाड़े का मामला पकड़ा गया था, जहां पर पेंशनधारक की मौत के बाद भी कर्मचारियों की मिलीभगत से पेंशन जाती रही। इसमें काफी लोगों के नाम सामने आए थे। इन प्रकरणों को देखते हुए मुख्यालय की तरफ से मौखिक तौर पर निर्देश दिए गए थे कि अगर कहीं भी पेंशन कार्यालय में फर्जीवाड़ा मिलता है तो इसके लिए मुख्य कोषाधिकारी जिम्मेदार होंगे। सहारनपुर में मुख्य कोषागार कार्यालय से 16500 लोगों को पेंशन जारी होती है।
विज्ञापन

इसमें प्रदेश सरकार के रिटायर अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। हालांकि सहारनपुर में अभी फर्जीवाड़ा सामने नहीं आया है, लेकिन सतर्कता की दृष्टि से इन सभी की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के दौरान सभी की फाइलें चेक की जा रही हैं। अभी तक 200 पेंशनधारकों की जांच हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पेंशनधारकों को हर साल में एक नवंबर से 30 नवंबर तक जीवन प्रमाणपत्र जमा कराना होता है। पिछले साल भी यह प्रक्रिया हुई, लेकिन 350 पेंशनधारक ऐसे हैं, जिन्होंने जीवन प्रमाणपत्र जमा ही नहीं कराया। ऐसे में उनकी पेंशन रोक दी गई है। ऐसे पेंशनधारकों की भी छानबीन शुरू कर दी गई है कि कहीं उनका निधन तो नहीं हो गया और दूसरा कोई उनके नाम से पेंशन ले रहा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed