{"_id":"6761c214b0329d147e0a839b","slug":"investigation-begins-into-towel-left-inside-womans-stomach-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-138449-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: महिला के पेट में तौलिया छोड़ने की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: महिला के पेट में तौलिया छोड़ने की जांच शुरू
विज्ञापन
सहारनपुर। महिला के पेट में तौलिया छोड़ने के मामले की जांच शुरू हो गई है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल को पत्र लिखा है ताकि जांच समय से पूरी हो जाए।
दरअसल, थाना नकुड़ क्षेत्र के साढ़ौली पिलखना निवासी सूरज की पत्नी करिश्मा 25 नवंबर को जिला महिला अस्पताल में भर्ती हुई थी। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में तौलिया छोड़ दिया था। तीन दिन महिला अस्पताल में भर्ती रही, उसके बाद घर चली गई थी। कुछ दिन बाद महिला के पेट में दर्द की शिकायत पर दोबारा महिला अस्पताल में दिखाया था।
इसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ती गई। परिजन कई अस्पताल ले गए। मामले की जांच के लिए सीएमओ ने एसीएमओ समेत चार डॉक्टरों की समिति बनाई है। इसमें निजी अस्पताल के सर्जन को शामिल किया है।
विज्ञापन
मंगलवार को एसीएमओ डॉ. राकेश चंद्रा ने दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल को पत्र लिख दिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि टीम ने जांच शुरू कर दी है। महिला अस्पताल का रिकॉर्ड चेक किया है।