फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Inverter burst in the oxygen gas cylinder shop

Saharanpur News: ऑक्सीजन गैस सिलिंडर की दुकान में फटा इन्वर्टर

Fri, 09 May 2025 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Inverter burst in the oxygen gas cylinder shop
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र में गुरुद्वारा रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ऑक्सीजन गैस सिलिंडर की बंद दुकान में धमाका हो गया। इन्वर्टर फटने से शटर टूट गया। सिलिंडर सड़क पर आ गए। पता लगने पर फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंची।
विज्ञापन

गुरुद्वारा रोड पर जितेंद्र सिंह की ऑक्सीजन गैस सिलिंडर की दुकान है। बृहस्पतिवार को अचानक से इन्वर्टर फट गया। लीक होने से एक ऑक्सीजन सिलिंडर भी फटा। दुकान के अंदर रखे गैस सिलिंडर शटर को तोड़ते हुए बाहर आ गए। तेज धमाके की आवाज से आसपास के दुकानदार और घरों से लोग बाहर निकल आए। लोगों की भीड़ लग गई। कुछ देर के लिए पुलिस ने गुरुद्वारा रोड पर वाहनों का आवागमन रोक दिया। थाना कुतुबशेर व फायर बिग्रेड की टीम पहुंच गई। पुलिस ने जांच पड़ताल की। यह भी पता लगाया जा रहा है कि बड़ी संख्या में सिलिंडर रखे हुए थे। साथ ही सुरक्षा मानकों की अनदेखी की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed