फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Interstate vehicle thief arrested

अंतरराज्जीय वाहन चोर गिरफ्तार

Mon, 14 Nov 2022 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Interstate vehicle thief arrested
कोतवाली देहात पुलिस द्वारा पकड़े गये वाहन चोरी के आरोपी - फोटो : SAHARANPUR
अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार
विज्ञापन

सहारनपुर। देहात कोतवाली पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की 11 बाइक बरामद हुई हैं। आरोपी हरियाणा, उत्तराखंड और पश्चिमी यूपी के जिलों से वाहन चोरी करते थे।
पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी देेहात सूरज राय ने बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव दतौली रांघड़ से वाहन चोर गिरोह के सदस्यों को पकड़ा गया। आरोपी एक ही बाइक पर आ रहे थे। जांच में बाइक चोरी की निकली। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम हिमांशु, ऋतिक, उज्जवल निवासी दतौली रांघड़ बताए। आरोपियों की निशानदेही पर 11 चोरी की बाइक बरामद की गई। आरोपियों ने सहारनपुर सहित उत्तराखंड, हरियाणा और पश्चिमी यूपी के जिलों से वाहन चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी चोरी की बाइकों को गांव में ही एक गोदाम छिपाकर रखते थे।
विज्ञापन

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलाते थे बाइक
आरोपी फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बाइक चलाते थे। आरोपी बाइक के इंजन व चेसिस नंबर बदलने की तैैयारी कर रहे थे। इसके बाद वह बाइक को बेचना चाहते थे। इससे पूर्व ही आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

कोतवाली देहात पुलिस द्वारा पकड़े गये वाहन चोरी के आरोपी से बरामद बाइक

कोतवाली देहात पुलिस द्वारा पकड़े गये वाहन चोरी के आरोपी से बरामद बाइक- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed