{"_id":"6a4ea018ef00e118ce0ec356","slug":"intermittent-drizzle-continued-throughout-the-day-people-inconvenienced-by-waterlogging-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-179152-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: दिन भर होती रही बूंदाबांदी, जलभराव से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: दिन भर होती रही बूंदाबांदी, जलभराव से लोग परेशान
Thu, 09 Jul 2026 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। मंगलवार को शुरू हुई बूंदाबांदी बुधवार को भी बनी रही। रुक-रुककर हुई बूंदाबांदी और धूप न निकलने की वजह से मौसम खुशगवार हो गया। न्यूनतम तापमान में दो और अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट रही। उधर, कई क्षेत्रों में जलभराव लोगों के लिए समस्या बना।
जनपद में मंगलवार की पूर्वाह्न 11:30 बजे बूंदाबांदी शुरू हुई थी, जो दिनभर रुक-रुककर होती रही। इसके बाद मंगलवार की पूरी रात बादल छाए रहे। अलसुबह तीन बजे हल्की बूंदाबांदी हुई। उसके बाद बुधवार की सुबह सात बजे फिर बूंदाबांदी शुरू हो गई, जो करीब एक घंटा बरसी। इस प्रकार दिन में कई बार बूंदाबांदी हुई। धूप न निकलने और हल्की हवा चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
न्यूनतम तापमान 28 से गिरकर 26 डिग्री सेल्सियस हो गया। अधिकतम तापमान एक डिग्री गिरकर 29 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। शाम तक भी बारिश का मौसम बना हुआ था। उधर, बूंदाबांदी के कारण आईटीसी रोड से सटी कॉलोनियों, जिनमें हसनपुर की कई गलियों, लेबर कॉलोनी, नगर निगम मार्ग, नेहरू मार्केट स्थित स्मार्ट रोड, प्रताप मार्केट, कोर्ट रोड के फुटपाथ आदि जगहों पर जलभराव रहा। इसकी वजह से राहगीरों और स्थानीय नागरिकों व व्यापारियों को परेशानी उठानी पड़ी।