फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Interesting ways of teaching learned by trainees

प्रशिक्षुओं ने सीखे पढ़ाने के रोचक तरीके

Wed, 01 Jan 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Interesting ways of teaching learned by trainees
बीआरसी बरौली पर अपने बनाए चार्ट के साथ प्रशिक्षु शिक्षक - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। बीआरसी बरौली पर चल रहे निष्ठा प्रशिक्षण के तृतीय बैच के दूसरे दिन प्रशिक्षण का प्रारंभ प्रार्थना इतनी शक्ति हमें देना दाता दाता व प्रेरणा गीत हम होंगे कामयाब गाकर हुआ। इसके बाद प्रशिक्षुओं को आत्म विश्लेषण संबंधी प्रपत्र देकर सीखने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

शिविर में पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी त्रिवेंद्र कुमार ने प्रशिक्षुओं को आत्म विश्लेषण संबंधी एक प्रपत्र देकर यह जानने का अवसर दिया कि वे जीवन के विभिन्न आयाम में कहां पर स्थित हैं। प्रशिक्षुओं ने कहा कि इस सत्र से हमारे सोचने का स्तर कहीं ऊंचा हुआ है और कहीं ना कहीं जो हमें स्वयं को परफेक्ट मानने की एक गलतफहमी थी वह दूर हुई है। इसके पश्चात सभी प्रशिक्षुओं को अलग-अलग कक्षों में बैठाकर मास्टर ट्रेनर्स ने प्रशिक्षण प्रारंभ कराया। मास्टर ट्रेनर अंजलि आर्य ने आर्ट इंटीग्रेटेड लर्निंग सत्र में प्रशिक्षु को विभिन्न तालों वाली गतिविधि कराई व विभिन्न प्रकार के चार्ट बनवाए। इस गतिविधि में सभी प्रशिक्षु ने मनोरंजन पूर्ण भाग लिया।
विज्ञापन

मास्टर ट्रेनर दीपा धीमान ने नेतृत्व विषय पर विद्यालय प्रमुखों की विशेषताओं व कर्तव्यों के विषय पर चर्चा की। मास्टर ट्रेनर सैय्यद अहमद अंसारी ने आईसीटी सत्र में तकनीकों को किस प्रकार प्रयोग में लाया जाए यह सिखाया। मास्टर ट्रेनर दरोगा सिंह व कविता रानी ने विद्यालय प्रबंधन समिति के कार्य व दायित्व को किस प्रकार विद्यालय में प्रयोग किए जाएं इस विषय पर विस्तारपूर्वक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें मेघराज सैनी, सचिन रुहेला, सुमन, नीतू भारद्वाज, निशु जैन, विक्रम सैनी, नदीम खान, अनीश अहमद, फरीद अहमद, अंकित कुमार, संदीप कुमार, विजय कुमार, अंकिता सैनी, सुभाष, गोविंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed