Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Interest and penalty waiver scheme launched for recovery of arrears

बकाया वसूली के लिए शुरू की ब्याज एवं अर्थदंड माफी योजना

Sun, 01 Mar 2020 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Interest and penalty waiver scheme launched for recovery of arrears
बकाया वसूली के लिए शुरू की ब्याज एवं अर्थदंड माफी योजना
विज्ञापन

सहारनपुर। बकाया वसूली के लिए वाणिज्यकर विभाग ने ब्याज एवं अर्थदंड माफी योजना शुरू की है। यह योजना 31 मार्च 2019 तक के बकाया पर लागू होगी। 27 फरवरी से शुरू हुई यह योजना तीन माह तक प्रभावी रहेगी। इसमें जनपद के बकाएदार काफी व्यापारियों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

वाणिज्यकर विभाग ने 31 मार्च 2019 तक के बकाएदार व्यापारियों के लिए ब्याज एवं अर्थदंड माफी योजना शुरू की है। इसमें बकाएदार व्यापारियों का बकाया पर जहां ब्याज पर 25 से 90 फीसदी तक ब्याज माफी की जाएगी। जबकि अर्थदंड की पूरी राशि भी माफ की जाएगी। वाणिज्यकर विभाग के एडिश्नल कमिश्नर ग्रेड-1 एके सिंह ने बताया कि जिन व्यापारियों की बकाया धनराशि 10 लाख रुपये तक है उनको 75 प्रतिशत, 10 लाख रुपये से एक करोड़ तक के बकाया पर 50 फीसदी ब्याज माफ किया जाएगा। एक करोड़ से पांच करोड़ तक के बकाए पर 20 फीसदी और पांच करोड़ से अधिक के बकाए पर 10 प्रतिशत तक ब्याज माफ होगा। इसके अलावा अर्थदंड पूरा माफ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभाग की यह योजना तीन महीने के लिए लागू है। प्रदेश के 323439 व्यापारी इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed