फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Inter-state smuggler arrested with smack worth over Rs 1 crore

Saharanpur News: एक करोड़ से अधिक की स्मैक के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Tue, 04 Nov 2025 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Inter-state smuggler arrested with smack worth over Rs 1 crore
गंगोह(सहारनपुर)। नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त टीम ने एक अंतरराज्यीय स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 543 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग एक करोड़ आठ लाख रुपये है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम को सूचना मिली थी कि एक तस्कर स्मैक लेकर किसी सौदे के लिए जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी थी। तीतरों तिराहे के पास संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। उसके कब्जे से 543 ग्राम स्मैक बरामद हुई। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शोएब निवासी गांव तितरवाड़ा जिला शामली का रहने वाला है।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने ही गांव के एक अन्य तस्कर से स्मैक खरीदकर गंगोह, करनाल, कुरुक्षेत्र, शामली सहित उत्तर प्रदेश और हरियाणा के सीमावर्ती इलाकों में सप्लाई करता था। वह लंबे समय से इस अवैध कारोबार में सक्रिय था और एक संगठित गिरोह का प्रमुख सदस्य बताया जा रहा है। पुलिस ने नेटवर्क को खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके। इसके पास से स्मैक के अलावा एक मोबाइल, बैग, एक हजार रुपये नकदी मिली। एसपी देहात ने कहा कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed